धर्म शास्त्रों में पूजा पाठ, रहन-सहन के अलावा लगभग सभी जरूरी कार्यों के लिए खास नियम बनाए गए हैं. ये नियम ना सिर्फ जीवन को सरल और सहज बनाने के लिए उपयुक्त हैं बल्कि इन नियमों से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. इन्हीं नियमों में से एक नियम में महिलाओं को कब बाल धोने चाहिए और कब नहीं, यह भी बताया गया है. अगर महिलाएं इन नियम और परंपराओं का पालन नहीं करती हैं, तब उसका अशुभ प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है. आइए जानते हैं महिलाओं के बाल धोने में धर्म शास्त्रों में क्या नियम बताए गए हैं…
इस दिन बाल धोने से लगता है पितृ दोषधर्म शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन महिलाओं को गलती से भी बाल नहीं धोने चाहिए. इस दिन बाल धोने से पितृ दोष लगता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है और घर के सदस्यों की बरकत और तरक्की को रोक देता है. पितृ दोष की वजह से वंश वृद्धि जैसी समस्याएं बनी रहती हैं और घर में कोई ना कोई समस्या बनी रहती है.
इन तिथियों पर बाल धोने से व्रत हो जाते हैं निष्फलमहिलाओं को भूलकर भी पूर्णिमा, एकादशी या किसी भी व्रत के दिन बाल नहीं धोने चाहिए. मान्यता है कि एकादशी के दिन महिलाएं अगर बाल धोती हैं, तो ऐसा करने से उनके द्वारा किए गए सभी व्रत निष्फल हो जाते हैं. अगर आपको बाल धोने हैं तो शुभ तिथियों में से एक दिन पहले बाल धो लें.
इस दिनों ना धोएं बालमहिलाओं को मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल धोने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इन तीन दिनों में अगर कोई महिला बाल धोती है तो उस घर से माता लक्ष्मी नाराजा हो जाती हैं और घर में कंगाली बनी रहती है. इसलिए महिलाएं सप्ताह के इन तीनों में भूलकर भी बाल ना धोएं.
सूर्यास्त के समय बाल धोने से बचेंआमतौर पर महिलाएं त्योहार, शुभ मुहूर्त आदि तिथियों पर बाल धोती हैं, जो कि पूरी तरह गलत है. साथ ही सूर्यास्त के समय भूलकर भी बाल धोने से बचें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में गृह क्लेश व बीमारी बढ़ती हैं. साथ ही घर के जो सदस्य कमाते हैं, उनकी तरक्की में बाधा आती हैं और धन का नाश होने लगता है.
इस दिन बाल धोना शुभपति के नौकरी व किसी शुभ कार्य पर बाहर जाने के तुरंत बाद बाल कभी भी नहीं धोने चाहिए. ऐसा करने से पति की नौकरी में समस्या आने लगती है और ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी पड़ता है. अगर आपको बाल धोने हैं तो शुक्रवार का दिन बहुत अच्छा माना जाता है. शुक्रवार के दिन बाल धोने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
कुंवारी लड़कियां इस दिन ना धोएं बालपीरियड्स के पांचवे दिन बाल धोकर ही पूजा करनी चाहिए. अगर आप पूर्ण रूप से शुद्ध हैं तब या फिर एक सप्ताह बाद ही बाल धोकर ही पूजा पाठ करनी चाहिए. साथ ही कुंवारी लड़कियों को बुधवार के दिन बाल धोने से बचना चाहिए. ऐसा करने से भाई का कष्ट का सामना करना पड़ सकता है.