Vastu Tips For Opportunity : हम सभी चाहते हैं कि हमारे जीवन में अपार अवसरों का प्रवाह हो, ताकि हर कदम पर सफलता मिले और हमें हर काम में आनंद आए. जीवन में बदलाव और अवसरों की कमी कई बार हमें थका देती है और लगता है कि कुछ नया हो ही नहीं पा रहा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में किए गए कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपकी लाइफ में अपॉर्चुनिटी के फ्लो को बढ़ा सकते हैं? जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा और स्थान आपके जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित कर सकते हैं, खासकर अवसरों के मामले में. आइए जानते हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.
समुंदर की पेंटिंग और अवसरों का फ्लोवास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में अपॉर्चुनिटी का फ्लो बढ़े, तो आपको अपने घर के उत्तर दिशा में समुंदर की एक पेंटिंग लगानी चाहिए. समुंदर का पानी हमेशा गतिशील रहता है और इसकी लहरें हमें ऊर्जा और गति का एहसास कराती हैं. उत्तर दिशा से आने वाली सकारात्मक ऊर्जा के साथ समुंदर की लहरों को जोड़ना आपके जीवन में नए अवसरों को लाने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें – बड़े मंगल से शुरू हो रहा ज्येष्ठ माह, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय, और पाएं मनचाहा फल
समुंदर की पेंटिंग में खास ध्यान रखें कि लहरें पीछे से आगे की दिशा में बढ़ती हुई दिखें. इसका मतलब है कि सफलता और अवसर आपके पास आ रहे हैं, न कि जा रहे हैं. यह चित्र आपके जीवन में तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है.
फॉरेस्ट ग्रीन लैंडस्केप पेंटिंगइसके अलावा, उत्तर दिशा में एक फॉरेस्ट ग्रीन लैंडस्केप पेंटिंग लगाना भी बहुत फायदेमंद हो सकता है. इस पेंटिंग में घने जंगल, हरे-भरे पेड़ और पौधे दिखाई दे सकते हैं. हरे रंग को समृद्धि और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है. यह न केवल घर को एक शांति का अहसास देता है, बल्कि यह अवसरों को बढ़ाने की दिशा में भी सहायक हो सकता है. हरे रंग का वातावरण आपके मन को ताजगी और नई ऊर्जा से भरता है, जो आपको कार्यों में सफलता की ओर अग्रसर करता है.
यह भी पढ़ें – साउथ वेस्ट में है पानी की टंकी? दिल का दुश्मन बन सकता है घर का ये कोना, जानिए कौन-सी दिशा है सबसे खतरनाक
वास्तु के सरल उपाययह दोनों उपाय आपके जीवन में अवसरों के प्रवाह को बढ़ाने के लिए सरल लेकिन प्रभावी हैं. समुंदर और जंगल की पेंटिंग को आपके घर के उत्तर दिशा में लगाने से आपके जीवन में एक नया उत्साह और दिशा मिल सकती है. इसके साथ ही, आपको अपने मानसिक स्थिति को भी सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आप उन अवसरों को पहचान सकें जो आपके पास आ रहे हैं.