PCB Sacks Waqar Younis and Misbah Ul Haq: पीसीबी ने वकार, मिस्बाह, शोएब, सकलैन और सरफराज के कॉन्ट्रैक्ट खत्म किए



Last Updated:May 14, 2025, 18:30 ISTPCB ने वकार यूनिस, मिस्बाह-उल-हक, शोएब मलिक, सकलैन मुश्ताक और सरफराज अहमद के मेंटर कॉन्ट्रैक्ट खत्म किए. खराब नतीजे और आर्थिक संकट के कारण यह फैसला लिया गया.PCB ने वकार यूनिस, मिस्बाह-उल-हक, शोएब मलिक, सकलैन मुश्ताक और सरफराज अहमद के कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिए हैं. हाइलाइट्सPCB ने वकार यूनिस, मिस्बाह-उल-हक, शोएब मलिक को निकाला.आर्थिक संकट और खराब नतीजों के कारण PCB का फैसला.मिस्बाह और सरफराज को नई भूमिकाओं में रखा जा सकता है.नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने देश के टॉप क्रिकेटरों वकार यूनिस, मिस्बाह-उल-हक, शोएब मलिक, सकलैन मुश्ताक और सरफराज अहमद के कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिए हैं. ये अनुभवी खिलाड़ी घरेलू टीमों के मेंटर्स के रूप में शामिल थे. इनके अनुबंध खत्म करने का फैसला खराब नतीजे और क्रिकेट बोर्ड पर बढ़ते आर्थिक संकट की वजह से लिया गया है.

पिछले साल अगस्त में PCB ने इन क्रिकेटरों को क्षेत्रीय और विभागीय टीमों का मेंटर नियुक्त किया था. ऐसा करने से पीछे बोर्ड की सोच थी कि घरेलू क्रिकेट के माहौल को बेहतर बनाया जा सके. पीसीबी ने यह पुरुष और महिला दोनों को ध्यान में रखते हुए किया था. PCB ने निष्कर्ष निकाला कि पूर्व क्रिकेटरों के प्रयासों से उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले. राष्ट्रीय टीम की वैश्विक मंच पर असफलता को अक्सर खराब घरेलू ढांचे का परिणाम माना जाता है.

आपको बता दें कि PCB हर एक मेंटर को लगभग पांच मिलियन पाकिस्तानी रुपये का भुगतान कर रहा था. यह लगभग 18,000 अमेरिकी डॉलर के बराबर है www.telecomasia.net के अनुसार PCB के करीबी एक सूत्र ने कहा, “चेयरमैन ने मेंटर्स को सूचित किया है कि उनकी सेवाओं की अब आवश्यकता नहीं है क्योंकि जैसे नतीजे की उनसे उम्मीद की गई थी वो हासिल नही हो पाया.”

—- Polls module would be displayed here —-

सूत्र ने आगे कहा, “बड़ी राशि का भी अपना प्रभाव होता है, इस डर के साथ कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की सालाना फंडिंग PCB को कम हो सकती है. यह चिंता है कि पाकिस्तान के इंटरनेशनल मैचों के टेलीविजन अधिकार अगले सर्किल 2028 से 2032 में कम बोली मिल कर सकते हैं, जो बोर्ड की वित्तीय क्षमता को और सीमित करता है.”

रिपोर्टों के अनुसार बोर्ड की वित्तीय स्थिति ने PCB को कई उच्च-लागत वाली भूमिकाओं के अनुबंध समाप्त करने के लिए मजबूर किया है. इन पांच सितारों को घरेलू स्तर पर प्रतिभा को निखारने का काम सौंपा गया था, लेकिन ये अनुभवी खिलाड़ी अपने खेल करियर की सफलता को दोहराने में असफल रहे. हालांकि, PCB ने सभी पांच मेंटर्स को उनके मीडिया असाइनमेंट जारी रखने की अनुमति दी थी – ऐसे फैसले जो और अधिक जांच के दायरे में आए खासकर जब मेंटर्स ने टेलीविजन कॉन्ट्रैक्ट से एक्सट्रा इनकम की. आलोचकों का तर्क था कि ऐसी लचीलापन जवाबदेही की सीमाओं को धुंधला कर देता है और मेंटरशिप कार्यक्रम की प्रभावशीलता को कमजोर करता है.

हालांकि पांच में से दो बर्खास्त मेंटर्स, मिस्बाह-उल-हक और सरफराज अहमद, PCB के साथ अलग भूमिकाओं में काम करना जारी रख सकते हैं. फिलहाल, मिस्बाह को रेड-बॉल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए जाने की चर्चा है. वहीं, सरफराज को भी उनके हिसाब के किसी काम में लगाया जा सकता है.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketपैसे को मोहताज हुआ PCB, सैलरी देने के पड़े लाले, 5 दिग्गजों को निकाला गया



Source link

Leave a Comment