Unsold Mustafizur Rahman replaces Jake Fraser McGurk: मुस्ताफिजुर रहमान 6 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े



Last Updated:May 14, 2025, 18:06 ISTदिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेऑफ से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के खूंखार ओपनर जैक फ्रेजर मैकगर्क आईपीएल के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को स्क्…और पढ़ेंमुस्ताफिजुर रहमान दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े. हाइलाइट्समुस्ताफिजुर रहमान को दिल्ली ने 6 करोड़ में जोड़ा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रहमान आईपीएल में खेल चुके हैं वह आईपीएल 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे नई दिल्ली. विस्फोटक ओपनर जैक फ्रेजर मैकगर्क निजी कारणों की वजह से आईपीएल के बाकी बचे मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. मैकगर्क की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने खूंखार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है जो बांग्लादेश की ओर से इंटरनेशनल मैच खेलते हैं. मुस्ताफिजुर के पास आईपीएल में खेलने का अनुभव है.वह इस बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. भारत पाक तनाव के बीच लीग स्थगित होने के बाद स्वदेश लौट चुके मैकगर्क बाकी मैचों के लिए वापस नहीं आएंगे.

जैक फ्रेजर मैकगर्क के नहीं खेलने से दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर असर नहीं पड़ेगा. क्योंकि पहले छह मैच में औसत प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई. मिचेल स्टार्क के नहीं आने पर भी मुस्ताफिजुर डेथ ओवरों में काम आ सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने कहा ,‘जेएसडब्ल्यू और जीएमआर की दिल्ली कैपिटल्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है. मैकगर्क आईपीएल 2025 के बाकी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.’ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आगे खेलना मुश्किल है. ऐसे में दिल्ली ने एक तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ने का फैसला लिया है.

38 महीने से लगातार… रवींद्र जडेजा ने बनाया महारिकॉर्ड, टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में पहली बार हुआ ऐसा

विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बीसीसीआई मेहरबान, टी20 और टेस्ट से संन्यास के बावजूद मिलती रहेगी टॉप कैटेगरी की सुविधाएं

—- Polls module would be displayed here —-

मुस्ताफिजुर रहमान ने 2016 में किया था आईपीएल में डेब्यूआईपीएल में 2016 में पदार्पण करने वाले मुस्ताफिजुर 2022 और 2023 सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. वहीं ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने लौटने की पुष्टि की है. और वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से जुड़ेंगे. मुस्ताफिजुर ने आईपीएल में अभी तक 57 मैचों में 61 विकेट लिए हैं. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल चुके हैं.

प्लेऑफ की दौड़ में दिल्ली कैपिटल्सदिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने अभी तक 11 मैच खेले हैं जिसमें उसे 6 में जीत मिली है जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. दिल्ली प्लेऑफ से पहले 3 मैच और खेलेगी. उसके प्लेऑफ में पहुंचने के ज्यादा मौके हैं.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketखूंखार बल्लेबाज ने आने से किया इनकार, अनसोल्ड खिलाड़ी की चमकी किस्मत



Source link

Leave a Comment