सिंह राशि. सिंह राशि (Leo) के लिए 15 मई 2025 का दिन धार्मिक ऊर्जा और आर्थिक लाभ से भरपूर रहने वाला है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा की स्थिति और योग-नक्षत्रों की चाल सिंह जातकों के पक्ष में कार्य कर रही है.
पलामू के चर्च रोड स्थित प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संकेत श्रवण बताते हैं कि सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है, और आज सूर्य से जुड़े योग धार्मिक और मानसिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं.
धार्मिक और आध्यात्मिक पक्षआज का दिन धार्मिक क्रियाओं में भाग लेने के लिए अत्यंत शुभ है.किसी मंदिर में सेवा कार्य, दान, या सत्संग में शामिल होने से भाग्य प्रबल होगा. आध्यात्मिक साधना से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
रुके हुए कामों को टालना नहीं, आज ही निपटाएंकरियर में आज कुछ काम लंबित रह सकते हैं, लेकिन इस समय को रणनीति बनाने में उपयोग करें. बॉस और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं. फील्ड जॉब वालों को आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे.
अचानक धन प्राप्ति से बदल सकते हैं हालातदोपहर बाद अज्ञात स्रोत से धन प्राप्ति के योग हैं. किसी पुराने कार्य का भुगतान या लंबित पैसा मिलने की संभावना है. व्यापारियों के लिए भी सेल्स में उछाल और नया ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
यादगार बन सकती है आज की शाम, बस वाणी पर नियंत्रण रखेंआज जीवनसाथी या प्रेमी से रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनर को कोई सरप्राइज़ गिफ्ट देकर रिश्ते में मिठास बढ़ा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में आज सुखद अनुभव होने के योग हैं. लेकिन किसी छोटी बात को लेकर तकरार से बचें.
परीक्षा, इंटरव्यू और स्किल टेस्ट में बन रहा सफलता का योगछात्र आज पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग हैं.कोई नई स्किल सीखने या कोर्स शुरू करने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है.
दोपहर के बाद विशेष सावधानी की जरूरत, खासकर तेज धूप से बचेंआज खानपान पर विशेष ध्यान दें, तेल-घी और बाहर का खाना टालें. धूप में अधिक देर तक रहना नुकसानदेह हो सकता है. जलन, थकान या माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है, अतः हाइड्रेटेड रहें और आराम भी जरूरी है.
आज करें ये काम, खुल जाएंगे भाग्यआज पीले वस्त्र धारण करें और किसी जरूरतमंद को गुड़ और चना दान करें. सूर्य को जल अर्पित कर दिन की शुरुआत करें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link