Taurus Rashi 14 May 2025 : पार्टनर से होगा झगड़ा! वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये काम, वरना ब्रेकअप पक्का



Last Updated:May 14, 2025, 04:30 ISTAaj Ki Vrishabh Rashi : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आज आप चांदी में निवेश कर सकते हैं. म्युचुअल फंड में निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है.X

वृषभ राशि का राशिफलहाइलाइट्सआज आपको वाहन से चोट लगने का खतरा है.बिजनेस में अचानक धन का लाभ हो सकता है.लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा हो सकता है.Vrishabh Rashifal 14 May 2025/वाराणसी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 14 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है. आज अनुराधा नक्षत्र और परिध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मायनों में अच्छा तो कुछ मायनों में थोड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. आज आपको वाहन से चोट लगने की संभावना है. आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आज आपको धन का लाभ होगा.

अचानक आएगा धनवृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में अचानक धन का लाभ हो सकता है. जो लोग कपड़े के व्यवसाय से जुड़े है, आज उनका बिजनेस अच्छा चलेगा. जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें आज ऑफिस में अपने बॉस के सामने अपनी काबिलियत साबित करनी होगी, तभी लंबे समय तक नौकरी में टिक पाएंगे. आज आप चांदी में निवेश कर सकते हैं. उससे आपको अच्छा फायदा होगा. फिलहाल आपके लिए ये समय म्युचुअल फंड में निवेश के लिहाज से ठीक नहीं है.

इसे भी पढ़ें…Ank Jyotish 14 May 2025: आज मूलांक 7 वालों की होगी उन्नति, कमाएंगे मुनाफा, अंक 8 वालों के जीवन में आएगा कोई नया शख्स!

लव लाइफ में खटपटआज वृषभ राशि वालों की लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा हो सकता है. आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. वरना झगड़ा आपके ब्रेकअप तक पहुंच सकता है. आज आप अपने पार्टनर को सफेद गुलाब जरूर दें. इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी.

गणेश जी को चढ़ाएं ये खास मालाआज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक चार है. आज के दिन के आप भगवान गणेश को दूर्वा घास की माला बनाकर अर्पण करेंगे तो आपके परिवारिक कष्ट दूर होंगे.
Location :Varanasi,Uttar Pradeshhomeastroपार्टनर से होगा झगड़ा! वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये काम, वरना ब्रेकअप पक्का..



Source link

Leave a Comment