Last Updated:May 14, 2025, 17:08 ISTNaxal Free India : बीजापुर में CRPF और छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की घोषणा की. CRPF के डीजी ने 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है. 2025 में 718 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया…और पढ़ेंCRPF के DG और छत्तीसगढ़ के DGP ने नक्सल विरोधी अभियान के बारे में जानकारी दी.हाइलाइट्स2026 तक भारत को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य.नक्सल प्रभावित जिले 126 से घटकर 18 रह गए.2025 में 718 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया.बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प’ को लेकर CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और राज्य के पुलिस महानिदेशक ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह अभियान देश को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक मोड़ है. उन्होंने बताया कि जहां एक ओर नक्सली हिंसा में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है, वहीं दूसरी ओर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की संख्या भी बढ़ी है. 2025 में नक्सली हिंसा की सिर्फ 19 घटनाएं सामने आईं और 718 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया.
नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या अब 126 से घटकर 18 रह गई है. इस अभियान का उद्देश्य केवल नक्सलियों का सफाया करना ही नहीं, बल्कि उनके गढ़ में स्थायी शांति और विकास स्थापित करना भी है. सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा के साथ-साथ विकास की रणनीति भी एक साथ आगे बढ़ाई जा रही है. संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया गया कि 21 अप्रैल से 11 मई तक चले 21 दिवसीय ‘ऑपरेशन संकल्प’ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. बीजापुर और आसपास के क्षेत्रों में 31 वर्दीधारी माओवादी मारे गए, जिनमें 16 महिलाएं भी शामिल थीं.
214 माओवादी ठिकानों को ध्वस्त कियाइसके अलावा 214 माओवादी ठिकानों को ध्वस्त किया गया और 35 से अधिक हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और चार हथियार निर्माण इकाइयां भी जब्त की गईं. यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चल रहे व्यापक नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा है. CRPF के डीजी ने दोहराया कि मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना इस सरकार की प्राथमिकता है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सुरक्षाबलों को तकनीकी और खुफिया जानकारी के स्तर पर भी सशक्त किया जा रहा है.
ऑपरेशन संकल्प: 21 दिन, 31 माओवादी ढेर‘ऑपरेशन संकल्प’ ने बीजापुर के जंगलों में माओवादियों के खिलाफ निर्णायक प्रहार किया. 21 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने न केवल 31 नक्सलियों को मार गिराया, बल्कि 214 माओवादी ठिकानों को भी ध्वस्त किया. इस दौरान 150 से अधिक बंकरों को नष्ट किया गया, चार हथियार फैक्ट्रियां बंद की गईं और करीब 2 टन विस्फोटक सामग्री जब्त की गई. अभियान में 400 से अधिक IED भी बरामद किए गए. अधिकारियों ने बताया कि इस दबाव के चलते माओवादियों की अलग-अलग यूनिट्स अब यूनिफाइड कमांड में काम करने लगी हैं.
नक्सल बेल्ट में विकास की रफ्तार: 5 से 10 किमी तक बढ़ा कैंप दायराप्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सुरक्षा बलों के कैंप अब 5 किमी के दायरे से बढ़ाकर 10 किमी तक फैले हैं ताकि विकास के काम तेजी से पहुंच सकें. 555 पुलिस थानों को फोर्टीफाइड किया गया है और अब तक 320 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं. जहां कभी माओवादियों का दबदबा था, वहां अब मतदान प्रतिशत में वृद्धि देखी गई है, जो लोकतंत्र और विकास की जीत है. सरकार की पुनर्वास नीति भी प्रभावी ढंग से लागू हो रही है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bijapur,Bijapur,Chhattisgarhhomechhattisgarh126 थे नक्सल प्रभावित इलाके, CRPF के डीजी ने बताया अब बचे कितने
Source link