Last Updated:May 15, 2025, 06:52 ISTMithun Rashi Today: वैवाहिक संबंधों में भी आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है. आज आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी की तलाश करने वाले जातकों और अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए …और पढ़ेंX
15 मई बृहस्पतिवार मिथुन राशिफल हाइलाइट्समिथुन राशि के लिए 15 मई शुभ रहेगा.करियर में सुधार और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.रिश्तों में मिठास और छात्रों के लिए पढ़ाई में अनुकूलता.हरिद्वार: आज 15 मई, बृहस्पतिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है. कई मामलों में आपको राहत और अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. करियर से लेकर रिश्तों और पढ़ाई तक, हर क्षेत्र में दिन आपके पक्ष में रहेगा.
करियर में दिखेगा सुधारआज कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे खत्म होंगी. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है – किसी इंटरव्यू का कॉल आ सकता है या किसी नई जॉब का मौका मिल सकता है. वहीं, जो लोग पहले से नौकरी में हैं, उनके लिए प्रमोशन या आय में बढ़ोतरी की संभावना है. व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन फायदेमंद रहेगा – आर्थिक लाभ और ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में मिठासहरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव दिखेगा. रिश्तों में पहले से ज्यादा समझ और अपनापन महसूस होगा. जो लोग अपने पार्टनर से प्रेम विवाह की बात करना चाह रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है. परिजन भी इस बात को सहजता से स्वीकार कर सकते हैं.
छात्रों के लिए शुभ समयजो छात्र अपने भविष्य को संवारने में लगे हैं, उनके लिए आज का दिन पढ़ाई के लिहाज से बेहद अनुकूल रहेगा. खासतौर पर सुबह 7 से 10 बजे के बीच पढ़ाई करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. पढ़ाई में मन लगेगा और जो कुछ भी आज पढ़ेंगे, वह आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा. कुल मिलाकर, मिथुन राशि वालों के लिए 15 मई का दिन तरक्की, रिश्तों में मजबूती और मानसिक शांति लेकर आया है. आप अपने लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं. दिन का भरपूर लाभ उठाएं और आत्मविश्वास बनाए रखें.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Manish Kumarमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ेंमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब… और पढ़ेंLocation :Hardwar,Uttarakhand homeastroमिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर और रिश्तों में मिल मिलेगी खुशखबरीDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link