Libra Rashifal: आज के दिन पैसा को लेकर बढ़ेगी चिंता, व्यापार में होगा लाभ, पीला रंग के कपड़े पहने, करें ये उपाय



Last Updated:May 15, 2025, 07:06 ISTLibra Rashifal: पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते है कि आज 15 मई को तुला राशि के जातक के लिए ठीक रहेगा. लेकिन, कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ेगा. आज आप को मित्रों का सहयोग मिलेगा. वहीं पारिवारिक सुख सुविधा …और पढ़ेंX

तुला राशि के जातक करें ये कामआज 15 मई दिन गुरुवार तुला राशि के जातक के लिए अनुकूल है शारीरिक दृष्टि से भी बढ़िया समय है. हालाँकि पैसा को लेकर थोड़ा चिंता बढ़ने वाला है. आज के दिन आवश्यक तनाव का आप अनुभव करेंगे. वहीं जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते है कि आज 15 मई को तुला राशि के जातक के लिए ठीक रहेगा लेकिन कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ेगा. आज आप को मित्रों का सहयोग मिलेगा. वहीं पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. आज आपका स्तिथि सामान्य दिख रहा है. मतलब पूर्व की तरह ही पढ़ाई के प्रति रुझान रहेगा.

वहीं प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए आज का दिन सुखद है अपने साथी का सहयोग मिलेगा दांपत्य जीवन में सुखद रहने वाला है अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है. किसी दूसरे की वजह से आप लोगों के प्रेम प्रसंग में रुकावटें बढ़े और विवाद की उत्पत्ति हो सकती है. ऐसा दिख रहा है इसलिए थोड़ा धैर्य से सब से काम ले तो बेहतर ज्यादा रहेगा.

व्यापार में होगा लाभआज भाग्य के दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है आज आप कुछ अच्छे और बड़े निर्णय ले सकते हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है. व्यापारिक क्षेत्र में जुड़े हुए व्यक्ति के लिए व्यापार में नई ऊंचाई प्रताप कर सकते हैं.नये लोगों से संबंध बेहतर हो सकता है. आज आपके व्यावसायिक क्षेत्र में कोई अच्छे और बड़े लोग जुड़ सकते हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा है. नौकरी पेशा वाले जातक के लिए भी आज का दिन सामान्य है. सब अच्छा रहेगा. ऐसा प्रतीत हो रहा है .

आज के दिन करें ये उपायआज जिस बच्चे का जन्म होगा वह जेष्ठा नक्षत्र में होंगे जेष्ठा नक्षत्र मूल संख्या का नक्षत्र होता है उसका उपाय करना बहुत आवश्यक होता है. इसलिए जिस बच्चे का जन्म होगा उनके माता-पिता को चाहिए जो बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए उपाय करें. वही आज विष्णु जी का पूजन और पीला रंग का कपड़ा पहनना अति लाभकारी होगा.
homeastroआज के दिन पैसा को लेकर बढ़ेगी चिंता, व्यापार में होगा लाभ, करे ये उपाय



Source link

Leave a Comment