ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में जश्न, रायपुर में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, सेना को सलाम



जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई.

इस यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. राजधानी की सड़कों पर देशभक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मरीन ड्राइव से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक घड़ी चौक तक पहुंची. जिसमें लोगों ने लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर देश की सेना के पराक्रम को सलाम किया.

सेना के साहस और ऑपरेशन की सराहनाऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर वहां मौजूद आतंकी और सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया. यह जवाब भारत की सैन्य क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ संकल्प का प्रतीक बन गया. तिरंगा यात्रा के जरिए रायपुरवासियों ने सेना के इस साहसिक कदम का अभिनंदन किया और देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया.

नेताओं और आम नागरिकों की भावनाएंयात्रा में शामिल भाजपा नेता मनोज वर्मा ने कहा, हमारे देश के सैनिक पाकिस्तान में घुसकर वहां के फौजियों को मार रहे हैं. यह भारत की ताकत को दर्शाता है. रायपुर की तिरंगा यात्रा भारत की एकता और दृढ़ता को दिखाती है. मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना ने बता दिया है कि हम किसी से कम नहीं हैं” वहीं, रवि सोनकर ने कहा, “पाकिस्तान की कायराना हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रायपुर में तिरंगा यात्रा का निकलना देश के गौरव का प्रतीक है. अब पाकिस्तान को सबक सिखाकर ही रहेंगे.

महिलाओं की भी उत्साहपूजा पांडेय ने कहा, जिस प्रकार निर्दोष लोगों की हत्या की गई, वह बेहद दर्दनाक था. किसी का बेटा, किसी के पति, किसी के पिता और भाई को खोना पड़ा, लेकिन भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से उन सभी को न्याय दिलाने का कार्य किया. इस तिरंगा यात्रा में हर वर्ग के लोग जुड़कर सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं.टिकेश्वरी सिन्हा ने कहा, “हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकियों को सेना ने करारा जवाब दिया है. हम इस यात्रा में शामिल होकर उनके न्याय की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि आतंकियों को कठोरतम सजा मिले”

देश की एकजुटता का परिचयइस तिरंगा यात्रा ने यह स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है. आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने यह संदेश दिया कि भारत की सरजमीं पर आतंक फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रायपुरवासियों की भावनाएं गर्व, आक्रोश और एकता से भरी हुई थीं. यह यात्रा केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि देशभक्ति का प्रदर्शन और शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बन गई, जो लंबे समय तक लोगों की स्मृति में जीवित रहेगा.



Source link

Leave a Comment