Virat kohli and Anushka sharma family video : विराट कोहली का पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों संग वीडियो वायरल, बताया जा रहा ससुराल में हैं



Last Updated:May 15, 2025, 12:06 ISTVirat kohli and Anushka sharma family video विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल है जिसमें वे बच्चों संग दिख रहे हैं. विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर वृंदावन आश्रम में समय बिताया.प्रेमानंद बाबा से मिलने के बाद विराट कोहली के नया वीडियो आया सामने हाइलाइट्सविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.विराट और अनुष्का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.विराट और अनुष्का अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं.नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ऐसी सेलिब्रिटी जोड़ी है जिसकी चर्चा हर तरफ होती है. न केवल अपने प्रोफेशनल तौर पर बल्कि जीवन साथी और माता-पिता के रूप में उनके जैसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं. हाल ही में जब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की तो परिवार ने वृंदावन के एक आश्रम में आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद की तलाश की. अब एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें उनके पारिवारिक समय की एक झलक दिखाई दे रही है.

बेबी अकाय के साथ नानी घर पहुंचे विराट

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली का पूरा परिवार नजर आ जाएगा. वीडियो में अनुष्का को बेबी अकाय को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है, जो सफेद टी-शर्ट और हरे पैंट में बहुत प्यारा लग रहा है. वामिका अपनी मां के पास खड़ी होकर अपने छोटे भाई को देख रही है. सफेद फ्रॉक में सजी छोटी लड़की बहुत ही जिज्ञासु और शांत दिखाई दे रही है. विराट कोहली भी इस वीडियो में है और वो भूरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए. बताया जा रहा है कि अनुष्का अपनी मां के पास पहुंची और जैसा आम तौर पर होता है. बच्चे को नानी में झट से अपनी गोद में ले लिया.



Source link

Leave a Comment