ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जांजगीर में विजय तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना के शौर्य को किया सलाम



Last Updated:May 15, 2025, 13:55 ISTTiranga Yatra: जांजगीर में विजय तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा नैला गांधी चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक तक निकाली. यात्रा में पूर्व सैनिकों, नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों का उत्साह देखने लायक था.X

तिरंगा यात्रा देश की सरहदों की सुरक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत दुश्मन देश पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. जिसकी खुशी में आज जिला मुख्यालय जांजगीर में विजय तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा नैला गांधी चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक तक निकाली. यात्रा में पूर्व सैनिकों, नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों का उत्साह देखने लायक था.

इस दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया, इस ऐतिहासिक यात्रा में सांसद कमलेश जांगड़े समेत कई जनप्रतिनिधि, और स्थानीय लोग शामिल हुए. सैनिकों के सम्मान में नगरवासियों ने पूरे जोश और गर्व के साथ भाग लिया. वहीं, महिलाओं ने सुहाग की रक्षा के प्रतीक स्वरूप एक-दूसरे को सिंदूर लगाया, जो ऑपरेशन सिंदूर की प्रतीकात्मक गहराई को दर्शाता है. शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रगान गाया गया और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए दो जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, यह तिरंगा यात्रा ना केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि आम नागरिकों के देशप्रेम और एकता की मिसाल भी साबित हुई.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रापूर्व सैनिक जवाहर यादव ने बताया की इस तिरंगा यात्रा में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के नेतृत्व में  निकाली गई थी, जिसमे रैली में शामिल लोगों में गजब का उत्साह दिखा उनके उत्साह रहा, पूरे रैली के दौरान केवल भारत मां के जयकारों से पूरा नगर गूंजता रहा. आतिशबाजी भी होती रही, आज की इस रैली को देखकर हर चेहरे में एक अलग सी चमक देख रही थी ऐसा लग रहा था जैसे आज पूरा जांजगीर नगर एकजुट होकर केवल अपने देश के सैनिकों के सम्मान में तल्लीन हो गया है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomechhattisgarhऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जांजगीर में विजय तिरंगा यात्रा, सेना को किया सलाम



Source link

Leave a Comment