Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल पर कई शुभ योग, इन 4 मूलांक वालों को हनुमानजी की कृपा से होगा जमकर लाभ



Last Updated:May 13, 2025, 11:32 ISTBudhwa Mangal 2025: ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल का व्रत रखकर विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी रोग व शोक दूर होते हैं. साथ ही इस दिन बुधादित्य योग, वरीयन योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जि…और पढ़ेंहाइलाइट्सज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल का विशेष महत्व है.सूर्य-बुध की युति से कई शुभ योग बन रहे हैं.मूलांक 1, 3, 8, और 9 वालों को लाभ मिलेगा.हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल का विशेष महत्व है और यह दिन रामभक्त हनुमानजी को समर्पित है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास में पहली बार प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की मुलाकात हुई थी इसलिए इस मास के सभी मंगलवार का विशेष महत्व है. ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर सूर्य बुध की युति से बुधादित्य योग, वरीयन योग, त्रिकोण योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसका फायदा 4 मूलांक वालों को मिलने वाला है. इन मूलांक वालों पर हनुमानजी की कृपा रहेगी और सभी दुख व कष्ट भी दूर होंगे. आइए जानते हैं बड़े मंगल पर बन रहे शुभ योग का किन मूलांक वालों को लाभ मिलेगा.

मूलांक 1: पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में लाभ मिलेगा

किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं. हनुमानजी ने सूर्यदेव को अपना गुरु बना लिया था और सूर्यदेव ने उन्हें नौ विद्याएं सिखाई थीं. इसलिए हनुमानजी की मूलांक 1 वालों पर विशेष कृपा बनी रहती है. हनुमानजी के आशीर्वाद से आपके अंदर समझदारी बढ़ेगी और निर्णय लेने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी, जिसका लाभ आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में मिलेगा. अगर आपका कोई सरकारी कार्य काफी समय अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की संभावना बन रही है.

मूलांक 3: करियर में वृद्धि होगी

किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और इस मूलांक के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. देवताओं के गुरु ने हनुमानजी को ज्ञान और मार्गदर्शन दिया था इसलिए मूलांक 3 वालों पर हनुमानजी की कृपा बनी रहती है. मूलांक 3 वालों के जीवन में जो भी उथल पुथल काफी समय से चल रही है, वह दूर हो जाएगी और आरोग्य की प्राप्ति भी होगी. नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और करियर में वृद्धि के लिए नई संभावनाएं भी आएंगी.

मूलांक 8: कई महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे

किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 और इस मूलांक के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं. हनुमानजी की पूजा करने वालों पर शनिदेव कुदृष्टि नहीं डालते इसलिए मूलांक 8 वालों पर हनुमानजी की कृपा बनी रहती है. मूलांक 8 वालों को दोस्तों और परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा और आपकी भावनाओं को भी समझेंगे. आपके अंदर साहस और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप कई महत्वपूर्ण फैसले ले पाएंगे. अगर धन संबंधित समस्या चल रही है तो वह हनुमानजी की कृपा से दूर हो जाएगी और निवेश से भी लाभ मिलेगा.

मूलांक 9: मनचाहे परिणाम मिलेंगे

किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 है और इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के सेनापित मंगल हैं. मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह को समर्पित है इसलिए मूलांक 9 वालों पर हनुमानजी की कृपा बनी रहती है. मूलांक 9 वालों को मनचाहे परिणाम मिलने के आसार बन रहे हैं और दोस्तों के साथ घूमने फिरने के इरादे से प्लानिंग भी करेंगे. आपको नए लोगों से जान पहचान बनाने का मौका मिलेगा, जिससे आपका सामाजिक सर्कल बड़ा होगा. अगर आप कोई नया बिजनस स्टार्ट करना चाहते हैं तो हनुमानजी की कृपा से अच्छा लाभ होगा.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomeastroबड़ा मंगल पर कई शुभ योग, इन 4 मूलांक वालों पर रहेगी हनुमानजी की विशेष कृपा



Source link

Leave a Comment