नई दिल्ली. भले ही आईपीएल 2025 के शुरु करने की तैयारी दोबारा शुरु हो चुकी है , पर भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज़ की चर्चा ने इन दिनों हर किसी क्रिकेट एक्सपर्ट के साथ साथ फैंस के जेहन में भी है . इंग्लिश दौरे के लिए टीम का चयन होना बाकी है, लेकिन बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का पहला जत्था 6 जून को देश के लिए रवाना होने वाला है, बाकी खिलाड़ी उसके बाद बाद इंग्लैंड रवाना होंगे.
विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों ने इंग्लैंड दोरे का रोमांच भारतीय फैंस के लिए तो बढ़ा दिया पर सात समंदर पार अचानक इस सीरीज का रोमांच कम हो गया क्योंकि बिना स्टार खिलाड़ियों के टेस्ट सीरीज में भीड़ जुटा पाना ईसीबी के लिए बड़ा चैलेंज होगा. युवा भारतीय टीम की फैन फॉलोइंग कितनी है इसका अंदाजा पहले प्रैक्टिस मैच में मिल जाएगै.
गौतम का ‘गंभीर’ टूर प्लानबीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि लीग चरण के दौरान आईपीएल से मुक्त होने वाले खिलाड़ी 6 जून को कोच गंभीर के साथ रवाना होंगे बाकी खिलाड़ी आईपीएल 2025 का कमिटमेंट पूरा करने के थोड़े समय के ब्रेक के बाद रवाना होंगे. ऐसा लगता है कि अधिकांश सहयोगी स्टाफ अभी अलग-अलग स्थानों पर है और इंग्लैंड में ही सीधे मिलेंगे.दूसरी ओर, भारत ए टीम 25 मई से शुरू होने वाले दौरे के लिए जत्थों में रवाना होगी. आईपीएल या प्लेऑफ में नहीं खेलने वाले खिलाड़ी पहले रवाना होंगे, बाकी खिलाड़ी उनके बाद आएंगे. भारत ए टीम को 13 मई तक बाहर होना था, लेकिन संशोधित आईपीएल 2025 कार्यक्रम के कारण इसमें और देरी हो गई है.जहां तक भारत ए मैचों के कार्यक्रम का सवाल है, टीम कुल तीन मैच खेलेगी पहला मैच 30 मई को शुरू होगा, उसके बाद 6 जून को दूसरा मैच होगा इसके बाद, भारत ए टीम 13 जून को भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलेगी.
—- Polls module would be displayed here —-
कैसी हो सकती है टीम इंडिया ?ये पहला इंग्लैंड दौरा होगा जिसके लिए ना तो कप्तान का पता है और ना टीम का. हर किसी को इस बात इंतजार है कि किसके हाथ में होगी टीम की कमान और कैसी होगी उसकी सेना. सूत्रों की माने तो 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन 2027 wtc का साइकल ध्यान में रखकर बनाया जाएगा. टीम चुनने में सबसे बड़ा चैलेंज विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह को भरना होगा. सबसे पहले कप्तानी की बात करें तो शुभमन गिल से सेलेक्टर्स ने बात जरूर की है पर केएल राहुल का नाम सबको चौंका सकता है. टीम कुछ इस प्रकार हो सकती है.
यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभम गिल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, नितिश रेड्डी, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, अर्शदीप सिंह