friday wear red white color laxmi ji and shukra grah shower blessings shukrawar ke kis rang ke kapde pehne।शुक्रवार को पहनें ये रंग के कपड़े, मिलेगी मां लक्ष्मी कृपा और दूर होंगी आर्थिक परेशानियां, बरसेगा धन और प्रेम, सुधरेंगे रिश्ते भी



Last Updated:May 16, 2025, 01:20 ISTRed Color Wear On Friday : अगर आप भी चाहते हैं कि जीवन में सुख शांति और संपन्नता बनी रहे, तो शुक्रवार के दिन शुभ रंगों का ध्यान रखें. ये रंग मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने में मदद करते हैं. यह न सिर्…और पढ़ेंशुक्रवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनें?हाइलाइट्सशुक्रवार को लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है.सफेद रंग पहनने से शुक्र ग्रह की कृपा मिलती है.गुलाबी रंग पहनने से देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है.Red Color Wear On Friday : हर दिन का अपना एक खास महत्व होता है. सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता या ग्रह से जुड़ा होता है. शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है. यह दिन धन, वैभव, सुंदरता और सुख सुविधाओं से जुड़ा हुआ है. ऐसे में शुक्रवार को सही रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना गया है. इस दिन खास रंगों के वस्त्र पहनने से देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है और शुक्र ग्रह का आशीर्वाद भी मिलता है. किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

लाल रंग के कपड़े- मां लक्ष्मी को प्रियशुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को यह रंग बहुत पसंद है. जब कोई भक्त श्रद्धा से लाल रंग पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करता है तो घर में धन की वृद्धि होती है. यह रंग पहनने से जीवन में सौभाग्य और सकारात्मकता बढ़ती है. अगर कोई लंबे समय से आर्थिक परेशानी झेल रहा है तो शुक्रवार को लाल रंग पहनने से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें – क्या कलावा पहनने की भी होती है सीमा? जानिए ज्यादा समय तक पहनने के नुकसान, क्यों समय पर उतारना होता है जरूरी?

सफेद रंग के कपड़े – शुक्र ग्रह को शांत करने के लिएशुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक जीवन और भौतिक सुखों का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सफेद रंग पहनने से शुक्र ग्रह की कृपा मिलती है. सफेद रंग मन को शांत करता है और रिश्तों में मिठास लाता है. पति पत्नी के बीच मतभेद चल रहे हों तो शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनने से संबंधों में सुधार आता है. इसके अलावा, इस रंग से आर्थिक परेशानियां भी कम होती हैं और पुराने कर्ज चुकाने में मदद मिलती है.

गुलाबी रंग के कपड़े – देवी लक्ष्मी के और करीबगुलाबी रंग को भी शुक्रवार के लिए शुभ माना गया है. देवी लक्ष्मी को अक्सर गुलाबी कमल पर बैठे हुए दिखाया जाता है. गुलाबी रंग कोमलता, प्रेम और करुणा का प्रतीक होता है. शुक्रवार को इस रंग के वस्त्र पहनने से घर में सुख शांति बनी रहती है और पैसों की कमी दूर होती है.

यह भी पढ़ें – घर बैठे दूर करें पैसों की कमी, आज़माएं 5 रुपए के कलावे से जुड़े ये आसान और असरदार उपाय, चमक उठेगी किस्मत

धन बढ़ाने वाले उपायशुक्रवार के दिन पूजा के समय घर में श्री यंत्र स्थापित करना बहुत फलदायी होता है. ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं रहती. साथ ही, इस दिन सफेद रंग का दक्षिणावर्ती शंख घर लाकर पूजा करने से भी मां लक्ष्मी का वास होता है. यह शंख घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.
homeastroशुक्रवार को पहनें ये रंग के कपड़े, मिलेगी मां लक्ष्मी कृपा, बरसेगा धन



Source link

Leave a Comment