IPL 2025: मुंबई इंडियंस से बाहर होगा ये खिलाड़ी, जॉनी बेयरस्टो की हो सकती है एंट्री



Last Updated:May 16, 2025, 08:52 ISTमुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 में एक बदलाव करने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार वह जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल करने वाले हैं. विल जैक्स एमआई की टीम से बाहर हो गए थे.जॉनी बेयरस्टो की हो सकती है एंट्री.हाइलाइट्सजॉनी बेयरस्टो की हो सकती है एंट्री.मुंबई इंडियंस कर सकता है बड़ा बदलाव.विल जैक्स मुंबई से बाहर हो सकते हैं.नई दिल्ली. भारत पाकिस्तान के बीच विवाद खत्म होने के बाद 17 मई से आईपीएल फिर से शुरू हो रहा है. इस बीच मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है. रिपोर्ट के अनुसार विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को मुंबई अपने टीम में शामिल करेगा. जैक्स को पिछले साल मेगा नीलामी में एमआई ने 5.25 करोड़ रुपये में साइन किया था. वह भारत लौट आए हैं, लेकिन इंटरनेशनल ड्यूटी के कारण उन्हें अपने देश वापस जाना होगा.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की टीम जोनी बेयरस्टो को लाने की तैयारी कर रही है. इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पहले सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं, आईपीएल 2025 के आखिरी चरण के लिए मुंबई इंडियंस में विल जैक्स की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

‘मैं पूजा पाठ वाला दिखता हूं?’ विराट कोहली जब कही थी ये बात, प्रेमानंद महाराज से मिलने के बाद स्टेटमेंट वायरल

आईपीएल में बेयरस्टो ने कुल 50 मैच खेले हैं और दो शतकों और नौ अर्द्धशतकों की मदद से 1589 रन बनाने में सफल रहे हैं. अगर आने वाले दिनों में मुंबई इंडियंस उन्हें साइन करती है, तो बेयरस्टो को ओपनर या नंबर 3 बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए दिखाई देंगे. टीम में उनके शामिल होने से मुंबई इंडियंस को प्लेइंग इलेवन में रयान रिकलटन की जगह पूरी करने में भी मदद मिलेगी.

बेयरस्टो की तरह रिकलटन भी शीर्ष क्रम के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्हें मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका की डब्ल्यूटीसी 2025 फाइनल टीम में शामिल किया गया और वह आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. मुंबई इंडियंस का अगला मैच 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा. एमआई की टीम फिलहाल 12 मैच खेल चुकी है जिसमें उन्होंने 7 मुकाबले जीते हैं.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketमुंबई इंडियंस से बाहर होगा ये खिलाड़ी, जॉनी बेयरस्टो की हो सकती है एंट्री



Source link

Leave a Comment