Last Updated:May 16, 2025, 11:33 ISTMithun Rashifal: प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. शादी करने वाले जातकों के लिए आज रिश्ता भी आ सकता है. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को आज कोई…और पढ़ेंX
16 मई शुक्रवार मिथुन राशिफल हरिद्वार. आज शुक्रवार, 16 मई को मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन कुछ मामलों में फायदेमंद तो कुछ में संभलकर रहने वाला हो सकता है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह इस समय शत्रु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका असर मिलाजुला दिखेगा. हालाँकि, चंद्रमा की स्थिति के अनुसार आज आपके लिए कुछ अच्छे मौके बन सकते हैं, खासकर पैसों से जुड़ी बातों में.
रुका हुआ पैसा मिल सकता हैअगर आपका कोई पुराना लेन-देन रुका हुआ है या किसी ने पैसा उधार लिया था, तो आज वह वापस मिलने की संभावना है. व्यापार या नौकरी से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है. अगर आप किसी डील या मीटिंग में जा रहे हैं, तो उसके सफल रहने और मुनाफा होने के योग हैं. जो लोग अपनी दुकान या छोटा-मोटा बिजनेस करते हैं, उन्हें भी बिक्री बढ़ने और आमदनी में सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं.
प्रेम और वैवाहिक जीवन में सावधानी ज़रूरीहरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए थोड़ा तनावभरा हो सकता है. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, खासकर दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे के बीच का समय थोड़ा संवेदनशील है. इस दौरान कोशिश करें कि किसी भी बहस या टकराव से बचें. संतान से जुड़ी चिंता भी हो सकती है.हालाँकि, जो लोग शादी के लिए जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है या रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा.
करियर और पढ़ाई में मिल सकती है सफलताजो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन किसी खास उपलब्धि वाला तो नहीं है, लेकिन आज अगर आप जॉब के लिए आवेदन करते हैं, तो जल्द ही इंटरव्यू का कॉल आ सकता है. इसलिए प्रयास करना न छोड़ें. वहीं छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. पढ़ाई में मन लगेगा और कोई नई उपलब्धि भी मिल सकती है. आज पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आएगी, इसलिए समय का सही उपयोग करें.
Manish Kumarमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ेंमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब… और पढ़ेंLocation :Hardwar,Hardwar,Uttarakhand homeastroमिथुन राशि: नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत, जीवनसाथी से विवाद की आशंकाDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link