ढेर बारूदों का, खिला फूल प्यार का, नक्सलियों की ऐसी लव स्टोरी, पूरी फिल्मी लगती है, पहले दिल फिर लव लेटर दिया



Last Updated:May 16, 2025, 14:49 ISTChattosgarh News: छत्तीसगढ़ के जंगलों में केवल नक्सलियों का खौफ नहीं होता है. बल्कि वहां प्यार के फूल भी खिलते हैं. ऐसा ही एक प्यार का फूल खिलाया दो खूंखार नक्सलियों ने.बंदूक के साए में पनपा प्यार.हाइलाइट्सघने जंगल में बंदूक के साए में हुई मोहब्बत.कंपनी मेंबर फ़िदा हुआ प्लाटून सदस्य पर.लव लेटर देने पर ही स्वीकार किया महिला नक्सली ने प्यार.कोंडागांवः प्यार एक ऐसा शब्द है, जो पत्थर को भी पिघला देता है, फिर इंसान की बात ही क्या. चाहे मां का प्यार हो या परिवार का प्यार, आदमी इसके लिए कुछ भी कर गुजर जाता है. ये कहावत नहीं है, हकिकत है कि प्यार में समाज से विद्रोह कर नक्सली बने दो खतरनाक नक्सलियों को वापस समाज की मुख्य धारा में वापस ले आया. सुनने में तो ये एक कहानी सी लगती है पर है हकिकत.

अभी तक लोगो ने सुनहरे परदे में शीरीं-फरहाद, लैला-मजनू, हीर-रांझा, रोमियो-जूलियट और सोहनी-महिवाल के किस्सों को देखा है. हम आपको बताते हैं, घने जंगल की वो प्यार की कहानी, जो लाल आतंक के साये में जन्मी . ये कहानी लाखों रुपये के इनामी दो नक्सलियों कंपनी कमांडर और कंपनी सदस्य की है. रैसिंग कमेटी रतन सिंह, कंपनी नबंर 05 पीपीसी कमांडर और पुनाय आचला उर्फ हिरोंदा के बीच संगठन के कार्यक्रम के दौरान आँखे लड़ीं. पर बात नहीं बनी.

जब कंपनी कमांडर ने पत्र के जरिये अपने प्रेम का इजहार किया तब पुनाय ने प्रेम स्वीकार किया. शादी तो हुई पर संगठन का दबाव भी था, परिवार नियोजन का. दोनों 21  साल तक संगठन में रहे. दो साल से संगठन से बचते हुए पुलिस के सामने समर्पण किया. अब वे अपनी बच्ची का भविष्य संवारने में लगे हैं.

आत्मसमर्पित नक्सली रैसिंग उर्फ रतनसिंह वर्ष 2002 से 2023 तक एवं पुनाय उर्फ हिरोंदावर्ष 2005 से 2023 तक माओवादी संगठन में सक्रिय थे. दोनों नक्सली जिला कोण्डागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी व नारायणपुर के क्षेत्रों में विभिन्न गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे. साल 2009 में जिला राजनांदगांव के मदनवाड़ा कोरकोट्टी के पास हुये नक्सली घटना में शामिल नक्सली ने आत्मसमर्पण किया. उक्त घटना में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सहित कुल 29 जवान शहीद हुए थे. साल 2011 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेष पवार पर हमला करने में भी शामिल था, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित कुल 09 जवान शहीद हुए थे. साल 2007 में जिला कोण्डागांव अन्तर्गत थाना विश्रामपुरी में हमला/आगजनी की घटना में शामिल था.
Prashant RaiPrashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ेंPrashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंhomechhattisgarhढेर बारूदों का, खिला फूल प्यार का, नक्सली की लव स्टोरी, पूरी फिल्मी लगती है



Source link

Leave a Comment