Last Updated:May 16, 2025, 14:16 ISTआरसीबी के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैनेजमेंट से नाराज हो गए थे.क्योंकि मैनेजमेंट ने अपना वादा नहीं निभाया था.रजत पाटीदार गुस्से में क्यों रहने लगे थे. (PTI)नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई कर रहे रजत पाटीदार (Rajat Patidar) 2022 सत्र को लेकर काफी निराश थे जब आश्वासन के बावजूद फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की नीलामी में उन्हें नजरअंदाज कर दिया था. टीम में चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर शामिल हुए पाटीदार ने कहा कि वह तब ‘दुखी’ और ‘गुस्से’ में थे.
पाटीदार ने ‘आरसीबी पॉडकास्ट’ पर कहा, ‘‘ मुझे (आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी से पहले) एक संदेश मिला था कि आप तैयार रहें… हम आपको चुनेंगे. मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि मुझे एक और मौका मिलेगा (आरसीबी के लिए खेलने का) लेकिन मुझे मेगा नीलामी में नजरअंदाज किया गया. मैं इससे थोड़ा दुखी था.’’ मैंने (नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद) इंदौर में अपने स्थानीय मैचों में खेलना शुरू कर दिया था. मुझे फिर फोन आया कि ‘हम आपको लवनीथ सिसोदिया की जगह चुन रहे हैं.”
पाटीदार ने कहा, ‘‘ मैं सच कहूं तो किसी खिलाड़ी के विकल्प के रूप में नहीं आना चाहता था क्योंकि मुझे लग रहा था कि मुझे वहां खेलने का मौका नहीं मिलेगा. मुझे हमेशा लगता है कि मैं वहां(डगआउट में) नहीं बैठना चाहता. मैं थोड़े समय के लिए नाराज था लेकिन फिर सामान्य हो गया था. मेरे मन में कई सवाल थे, जैसे की टीम में कई बड़े खिलाड़ी है. कोहली का रूतबा बहुत बड़ा है, मैं उन्हें कुछ करने के लिए कैसे कह सकता हूं? मुझे हालांकि इस मामले में उनका पूरा समर्थन मिला था.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने कोहली को लंबे समय तक टीवी पर खेलते हुए देखा है. फिर आईपीएल और भारतीय टीम में उनके साथ खेलने का मौका मिला और उनसे कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने पर मैं थोड़ा चिंतित और भावुक हो गया था. कोहली ने मुझ से कहा कि मैं इसका हकदार हूं और मैंने इसे अर्जित किया है. इससे मेरा हौसला काफी बढ़ा.’’
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,DelhihomecricketRCB ने दिया धोखा तो भड़क गए थे पाटीदार, रहने लगे गुस्से में, फिर कैसे बनी बात?
Source link