Last Updated:May 16, 2025, 15:03 ISTRaipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक बड़ी लूट की घटना का खुलासा हुआ है. यहां एक कारोबारी से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए गए. अब पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. लूटपाट के आरोपी गिरफ्तार.हाइलाइट्सरायपुर में कारोबारी से 15 लाख की लूटपुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कियारायपुर: रायपुर में एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जिसमें एक कारोबारी से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए गए. इस लूट की साजिश उसी कारोबारी के एक जानने वाले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी. पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 आरोपी अभी फरार हैं.
क्या हुआ था?30 अप्रैल की शाम को महावीर शर्मा नाम के कारोबारी, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान की मार्केटिंग का काम करते हैं, अपने घर स्कूटी से लौट रहे थे. जब वे केदार अस्पताल, समता कॉलोनी के पास पहुंचे, तभी तीन लड़कों ने उनकी स्कूटी रोक दी और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद उनसे मारपीट की और बैग छीन लिया, जिसमें 15 लाख रुपये कैश था. बदमाशों ने सिर पर पत्थर से हमला भी किया और फिर कैश और स्कूटी लेकर फरार हो गए.
बार-बार घर आती थी भांजी, करती थी ये काम… मामा को पता चली सच्चाई तो उड़ गए होश
कैसे खुला मामला?महावीर शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्हें बदमाशों की भाषा और बोलने के अंदाज़ से शक हुआ कि वे राजस्थान के हो सकते हैं. इसके बाद पुलिस की टीम राजस्थान के श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और वहां से राकेश भार्गव उर्फ कालू नाम के आरोपी को पकड़ा. सख्त पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया.
मास्टरमाइंड निकला कारोबारी हीजांच में सामने आया कि इस लूट की पूरी योजना रायपुर के गुरुनानक चौक में रहने वाले एक कारोबारी भवानी शंकर सारस्वत ने बनाई थी. वह जानता था कि महावीर शर्मा के पास अक्सर नकद पैसे होते हैं. लालच में आकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर राजस्थान से बदमाश बुलाए और लूट करवाई.
बारात पहुंचने ही वाली थी, दुल्हन हो गई बैचेन, देख दूल्हा हुआ मायूस, बोला- ‘मैं छोड़ूगा नहीं…’
क्या मिला पुलिस को?पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 लाख रुपये नकद, एक दोपहिया वाहन और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. कुल मिलाकर करीब 17 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है. दो आरोपी – योगेश और रामलाल – अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बचे हुए आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhराजस्थान में रहते थे युवक, रात में जाग-जागकर बुना ऐसा ‘मायाजाल’, पुलिस भी दंग
Source link