हरिद्वार: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जीवन पर नौ ग्रहों का असर पड़ता है. ये ग्रह समय-समय पर अपनी चाल और स्थिति बदलते हैं, जिससे सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है. इन ग्रहों के “अस्त” (ग्रह की चमक का कम हो जाना या दिखना बंद हो जाना) और “उदय” (फिर से दिखने लगना) का भी बड़ा महत्व होता है.
मई महीने में बुध ग्रह अस्त होने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन इनमें से 4 राशियों को इसका खास फायदा मिल सकता है. हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री के अनुसार, बुध ग्रह 18 मई 2025 को दोपहर 12:13 बजे मेष राशि में अस्त होंगे. बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है, इसलिए इनके अस्त होने से कई क्षेत्रों में असर दिखेगा.
इन राशियों को होगा फायदा1. मेष राशिबुध ग्रह मेष राशि में ही अस्त हो रहे हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा और उधार दिया हुआ पैसा भी वापस आने की संभावना है. साथ ही, सेहत में भी सुधार हो सकता है.
2. कर्क राशिकर्क राशि के लोगों को भी इस परिवर्तन का लाभ मिलेगा. अगर आपने किसी से कर्ज लिया था या आपको किसी से पैसा वापस लेना है, तो इसमें सफलता मिल सकती है. व्यापार में लाभ और करियर में उन्नति के योग बनेंगे. यह समय आर्थिक मजबूती लाने वाला हो सकता है.
3. कन्या राशिकन्या राशि के स्वामी खुद बुध ग्रह हैं, इसलिए इनके अस्त होने का प्रभाव भी खास होगा. इस राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में शांति मिलेगी. अगर किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब थी तो उसमें सुधार होगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा और प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना भी बन सकती है.
4. मकर राशिमकर राशि के जातकों को भी इस समय का लाभ मिलेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं. अचानक से कोई आर्थिक फायदा मिल सकता है – जैसे किसी प्रॉपर्टी की डील, ट्रेडिंग या पुराने निवेश से लाभ. व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है.
क्या रखें ध्यान?पंडित श्रीधर शास्त्री कहते हैं कि जिन राशियों को लाभ मिल रहा है, वे इस समय का पूरा फायदा उठाएं. रुके कामों को पूरा करें, नई योजनाओं पर काम शुरू करें और आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. बाकी राशियों के लिए यह समय थोड़ा सावधानी से बिताने का होगा.