Last Updated:May 16, 2025, 14:27 ISTRaipur News: छत्तीसगढ़ में बेवरेज कॉरपोरेशन में नेताओं की दावेदारी के कारण अन्य निगम मंडलों की घोषणा अटकी हुई है. भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन जैन और विजय मिश्रा की दावेदारी फिलहाल प्रमुख मानी जा रह…और पढ़ेंछत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन में नियुक्ति का इंतजार.हाइलाइट्सडिप्टी CM अरुण साव ने दिए संकेतबीजेपी संगठन विस्तार के बाद जारी होगी दूसरी सूचीकार्यकर्ता ज्यादा, इसलिए आती है ज्यादा दावेदारीआकाश शुक्ला
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बेवरेज कॉरपोरेशन में नेताओं की बदावेदारी की वजह से दूसरे निगम मंडलों की भी घोषणा में पेंच फंसता नजर आ रहा है. भाजपा संगठन के सूत्रों की मानें तो बेवरेज कॉरपोरेशन के लिए बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ भाजपा के कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विजय मिश्रा की दावेदारी सामने आ रही है. संगठन में लंबे समय से काम कर रहे प्रबल प्रताप जहां सीएम के करीबी माने जाते हैं. वहीं नंदन जैन और विजय मिश्र भी संगठन में काफी मजबूत है, जिन्होंने विपक्ष में रहते भाजपा संगठन को मजबूत बड़ी भूमिका निभाई. सरकार में कई महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों में नंदन जैन और विजय शर्मा ने संगठन को मजबूत करने का काम किया है.
कहा जा रहा है कि तीनों की मजबूत दावेदारी और नाम तय नहीं कर पाने से बाकी विभागों की घोषणा भी अटक रही है. हालांकि अन्य विभागों में भी एक अनार सौ बीमार की स्थिति है. निगम मंडल, आयोग को लेकर पहली सूची जारी होने के बाद अंदर खाने हुई खींचतान की वजह से संगठन बचे हुए विभागों पर सोच समझकर मुहर लगाना चाहता है, ताकि असंतोष की स्थिति न बनें और योग्य दावेदारों को ही पद मिले.
संगठन विस्तार के बाद होगी घोषणा – डिप्टी सीएम अरुण सावभाजपा संगठन स्तर पर सूची को लेकर असमंजस के बीच डिप्टी सीएम अरुण साव ने भाजपा संगठन विस्तार के बाद दूसरी सूची जारी करने के संकेत दिए. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ज्यादा होने की वजह से चयन में थोड़ी परेशान जरूर होती है, लेकिन सरकार में असमंजस की स्थिति नहीं है. राज्य सरकार आवश्यकताओं और समय के हिसाब से नियुक्तियां करती है. अभी मंडलों और जिलों के गठन का काम चल रहा है. इसके बाद जरूरत के आधार पर दूसरी नियुक्तियों पर फोकस होगा.
ये भी पढ़ें: रोती-रोती थाने भागी महिला, बोली- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने…, बैंक अकाउंट डिटेल देख दंग रह गई पुलिस
मेरे पास है बेवरेज की जिम्मेदारी: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारीइधर बेवरेज कॉरपोरेशन और अन्य निगम मंडल आयोग की घोषणा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल मुस्कुराते हुए कहने लगे कि अभी तो छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी मेरे पास है. मैं ही इसे संभाल रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि जहां ज्यादा कार्यकर्ता होते हैं, वहां दावेदारी तो आती ही है, लेकिन फैसला संगठन और सरकार तय करेगी. समय आने पर घोषणा करेंगे.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhछत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन पर दावेदारी से अटकी निगम मंडल की लिस्ट
Source link