Saba Karim Love Story: सबा करीम और रश्मि रॉय की दिलचस्प लव स्टोरी



Last Updated:May 16, 2025, 11:04 ISTटीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने साल 2001 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने 15 साल की उम्र में क्रिकेट डेब्यू किया थी और 21 साल की उम्र में 2 साल बड़ी लड़की से शादी थी.पटना में जन्में क्रिकेटर की दिलचस्प लव स्टोरी.हाइलाइट्ससबा करीम ने 15 साल की उम्र में क्रिकेट डेब्यू किया.सबा करीम ने 21 साल की उम्र में रश्मि से शादी की.सबा करीम ने 2001 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया.नई दिल्ली. विश्व भर के कई क्रिकेटर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. इन्हीं में से एक सबा करीम (Saba Karim) भी हैं. पटना के रहने वाले सबा करीम की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. उन्होंने अपने से दूसरे धर्म की लड़की से शादी की थी. सबा ने रश्मि (Rashmi Roy) नाम की हिंदू लड़की से शादी की थी. इसके लिए उन्होंने अपने घरवालों को काफी बार मनाया था. तब जाकर उनके घरवाले तैयार हुए थे.

सबा करीम ने 15 साल की उम्र में ही क्रिकेट डेब्यू किया था. वह बिहार की ओर से पहली बार खेले थे. 1982 में सबा ने अपना फर्स्ट क्लास मैच खेला था. इसके बाद उन्होंने बंगाल के लिए भी कई मैच खेले थे. उन्होंने 100 से अधिक फर्स्ट क्लास मैचों में 7000 से अधिक रन बनाए, जिसमें 1990-91 के रणजी ट्रॉफी सत्र में उड़ीसा के खिलाफ करियर की सर्वश्रेष्ठ 234 रन की पारी भी शामिल है.

बीच मैदान में भड़के रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना पर उतारा था गुस्सा, विराट कोहली भी बीच में कूदे

भारत के लिए 1996 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने डेब्यू पर 55 रन बनाए. जो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. करीम ने 1996 से 2000 के बीच भारत के लिए एक टेस्ट मैच और 34 वनडे मैच खेले. 2000 में एशिया कप के दौरान विकेटकीपिंग करते समय आंख में लगी चोट लग गई थी. उनका करियर छोटा रहने का ये भी बड़ा कारण रहा.

1987 में सबा की रश्मि से मुलाकात दिल्ली में हुई थी. धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने की ठानी. लेकिन सबा के परिवार इसके लिए नहीं मान रहे थे. लेकिन सबा ने प्यार के आगे परिवार को मना ही लिया और 1989 में शादी की थी. रश्मि उनसे 2 साल बड़ी थी इसके बावजूद उनके परिवार शादी के लिए राजी हो गए थे. साल 2001 में करीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricket15 की उम्र में क्रिकेटर का डेब्यू, 21 में 2 साल बड़ी लड़की से शादी



Source link

Leave a Comment