IPL 2025 returns with RCB vs KKR match all eyes on Virat Kohli | आरसीबी बनाम केकेआर मैच से लौटेगा आईपीएल का रोमांच, सबकी नजरें विराट कोहली पर



Last Updated:May 17, 2025, 06:36 ISTRCB vs KKR IPL 2025: आईपीएल 2025 का रोमांच एक हफ्ते के बाद फिर लौटने वाला है. इस ब्रेक के बाद पहला मुकाबला आज कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में विराट कोहली पर सबकी…और पढ़ेंआईपीएल हफ्तेभर के ब्रेक के बाद शनिवार से फिर शुरू हो रहा है. (PTI)हाइलाइट्सआरसीबी बनाम केकेआर मैच से लौटेगा आईपीएल का रोमांच.एक जीत से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी आरसीबी.एक हार केकेआर के लिए प्लेऑफ की सारी उम्मीदें खत्म कर देगी.नई दिल्ली. हफ्ते भर के ब्रेक के बाद आईपीएल 2025 का रोमांच फिर लौट आया है. इस ब्रेक के बाद पहला मुकाबला 17 मई, शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच होगा. यह मुकाबला आईपीएल 2025 को प्लेऑफ की पहली टीम दे सकता है. अगर आरसीबी जीती तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. 2024 के चैंपियन केकेआर के लिए यह करो या मरो का मैच है. अगर कोलकाता की टीम हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनने से पहले तक आईपीएल 2025 में 57 मैच खेले गए थे. इन मैचों के बाद गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स की टीमें पॉइंट टेबल में टॉप-3 पर हैं. गुजरात और बेंगलुरू की टीमों के 16-16 अंक हैं. पंजाब किंग्स् के 15 अंक हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स 12 मैच से 11 अंक लेकर छठे नंबर पर है. अगर वह एक भी मैच हारी तो फिर 15 अंक से आगे नहीं जा पाएगी.

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित, 29 साल के अनकैप्ड प्लेयर को बनाया कप्तान, शुभमन गिल दूसरे मैच में खेलेंगे

आरसीबी से मैच से एक दिन पहले केकेआर के बैटर मनीष पांडे ने कहा कि उनकी टीम ने आईपीएल स्थगित होने के बाद भी अभ्यास नहीं छोड़ा था. उन्हें पता था कि लीग दोबारा शुरू होगी और इस छोटे ब्रेक से उन्हें लय हासिल करने में मदद मिली. पांडे ने कहा,‘टूर्नामेंट बीच में स्थगित होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि पेशेवर क्रिकेट होने के नाते हमें पता है कि क्या करना है. हमें पता था कि टूर्नामेंट फिर शुरू होगा लेकिन यह नहीं पता था कि कब होगा. यह अच्छी बात है कि ब्रेक लंबा नहीं रहा.’ उन्होंने कहा,‘हम जिम जा रहे थे और खेल पर काम कर रहे थे. पूरी टीम यहां है और सभी अच्छे प्रदर्शन को बेकरार हैं.’

—- Polls module would be displayed here —-

आरसीबी के निदेशक मो बोबाट ने कहा कि कप्तान रजत पाटीदार उंगली की चोट से तेजी से उबर रहे हैं, जो टीम के लिए अच्छी खबर है. बोबाट ने कहा, ‘रजत की उंगली ठीक है. उसके हाथ में चोट लगी थी लेकिन वह धीरे धीरे ठीक हो रही है. आईपीएल के ब्रेक से भी फायदा मिला है. उसकी सूजन कम हो रही है और वह फिर से बल्ला पकड़ रहा है.’ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कंधे की चोट से उबर रहे हैं. हालांकि, वे आरसीबी से नहीं जुड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘इस समय सिर्फ जोश एकमात्र खिलाड़ी हैं जो यहां पर नहीं हैं. वे कंधे की चोट से उबर रहे हैं.’
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,DelhihomecricketIPL 2025: लौट आया आईपीएल का रोमांच, कोहली आज खत्म कर सकते हैं केकेआर का खेल



Source link

Leave a Comment