Last Updated:May 17, 2025, 14:08 ISTगाली गौलज के साथ बातचीत करना ना केवल सामाजिक दृष्टि से अनुचित है बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी बेहद गलत माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप गाली गलौज के साथ बातचीत करते हैं तो कुंडली में शनि, राहु और …और पढ़ेंहाइलाइट्सगाली देने से शनि, राहु और बुध ग्रह कमजोर होते हैं.गाली गलौज से जीवन में बाधाएं और मानसिक अशांति हो सकती है.गाली देने की आदत सुधारने के लिए सकारात्मक विचार अपनाएं.कई लोंगो को आपने देखा होगा कि वह बात बात पर गाली देते हैं और फिर गाली देकर बात करना उनकी आदत भी बन जाती है. अगर आपके अंदर दोस्तों के साथ या फिर अन्य किसी से गाली गलौज करके बात करते हैं तो यह आदत आज ही सुधार लें क्योंकि यही आदत आपको एक दिन कंगाल बना देगी. गाली गलौज करके बात करना ना केवल सामाजिक और नैतिक दृष्टि से अनुचित है, बल्कि ज्योतिषीय रूप से भी यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. गाली गलौज के साथ बातचीत करने से शनि, राहु और बुध ग्रह प्रभावित होते हैं और कुंडली में इन ग्रहों की वजह से कई दोष भी उत्पन्न होते हैं. आइए जानते हैं गाली गलौज करने पर किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
शनि ग्रह* शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का ग्रह माना जाता है.* यह ग्रह व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, तप, संयम और न्यायप्रियता को दर्शाता है.* गाली देना या किसी को अपमानित करना शनि के प्रतिकूल प्रभाव को बढ़ा देता है, जिससे व्यक्ति को जीवन में बाधाएं, न्यायिक समस्याएं या सामाजिक बदनामी मिल सकती है.* कुंडली में शनि स्थिति कमजोर होती है और शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है.
राहु* राहु एक छाया ग्रह है और इसे भ्रम, छल, और अप्राकृतिक इच्छाओं का प्रतीक माना जाता है.* गाली-गलौज जैसी नकारात्मक वाणी से राहु की ऊर्जा और भी अधिक अनियंत्रित हो सकती है, जिससे व्यक्ति मानसिक अशांति, असामाजिक व्यवहार और झूठे आरोपों का शिकार हो सकता है.* कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर हो जाती है जब व्यक्ति की वाणी कटु और अनियंत्रित होती है.
बुध ग्रह* बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, संवाद, नौकरी और व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं.* यह ग्रह जितना तेज और व्यावहारिक होता है, उतना ही संवेदनशील भी होता है जब बात वाणी और संचार की हो.* गाली देने या कटु भाषा बोलने से कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होती है, जिससे व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति, संवाद क्षमता और रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
कैसे सुधारें गाली देने की आदत* हर रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और रुद्राक्ष की माला से गायत्री मंत्र का 108 बार जप करें. ऐसा करने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं और क्रोध भी शांत रहता है.* हर रोज साध्विक भोजन का अनुसरण करें क्योंकि पेट में जैसा जाता है, वैसे ही विचार मन में उत्पन्न होते हैं. अगर आप शुद्ध खाएंगे तो शुद्ध ही विचार में मन में उत्पन्न होंगे.* हर रोज सुबह ब्रश के बाद तुलसी के दो पत्ते खाने की आदत अवश्य डालें. ऐसा करने से मन पवित्र होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार आसपास बना रहता है.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomedharmबात बात पर आप भी देते हैं गाली, सुधर जाएं! शनि समेत ये ग्रह कर देंगे कंगाल
Source link