कन्या राशि: आज का राशिफल – करियर, आर्थिक, लव और स्वास्थ्य पर ध्यान.



Last Updated:May 18, 2025, 03:31 IST18 मई 2025 का कन्या राशिफल: आज कन्या राशि वालों के लिए धार्मिक कार्यों में भाग लेना शुभ रहेगा. शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद रहेगा. स्वास्थ्य पर रखें ध्यान, पढ़िए पूरा राशिफल.X

कन्या राशि के बारे मे बताते देवघर के ज्योतिषाचार्यहाइलाइट्सकन्या राशि वालों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है.शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद रहेगा.स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नियमित वर्कआउट करें.देवघर. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वहीं कन्या राशि की बात करें, तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष पंचमी उपरान्त षष्ठी तिथि है. आज उतराषाढा और श्रवण नक्षत्र भी है. आज शुभ और शुक्ल योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज मकर राशि में संचार करने वाला है. इस हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन कन्या राशि वालों की भी जानते हैं, देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. दिन के उत्तरार्ध तक कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है जो आपके प्रमोशन में काफी सहायक होने वाला है. करियर ग्रोथ के कई नई अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. कुछ चुनौतियां भी आ सकती है लेकिन घबराएं नहीं सब अच्छा होगा.

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. अगर शेयर बाजार में धन निवेश करते हैं, तो मुनाफे का योग रहेगा. आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा. आज का दिन चारों तरफ से इनकम होने वाला है और खर्च कम होगा जिस वजह से बैंक बैलेंस करने में सफलता हासिल होगी. व्यापार में कोई बड़ा डील भी मिल सकता है.

लव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. पार्टनर के साथ जो भी पुरानी विवाद चल रही है या फिर दिक्कत है वह समाप्त होने वाली है. जीवनसाथी आपकी हर कार्यों में भरपूर मदद करने वाली है. रिश्तो में नजदीकिया भी बढ़ने वाली है. पार्टनर के साथ वीकेंड का प्लान भी बना सकते हैं. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर डेट पर भी जा सकते हैं.

स्वास्थ के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है आप नियमित वर्कआउट पर ध्यान दें. बुजुर्ग घुटने के दर्द से परेशान रह सकते हैं. नींद में भी कमी आ सकती है. नियमित योग या मेडिटेशन करें.
Anuj SinghAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as…और पढ़ेंAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as… और पढ़ेंLocation :Deoghar,Jharkhandhomeastroकन्या राशि के जातकों को मिलेगी प्रमोशन की खुशखबरी, प्रेम में मिठासDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment