ग्रहों के राजकुमार बुध करने वाले हैं गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत! बन जाएंगे मालामाल



Last Updated:May 18, 2025, 06:31 ISTBudh Gochar 2025: जून में बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मिथुन और मीन राशि वालों को राजयोग जैसे लाभ मिलेंगे. ज्योतिषाचार्य शशांक शर्मा ने बताया कि बुध 6 जून को मिथुन में प्रवेश करेंगे.X

बुध करेंगे गोचर.

ओम प्रयास/हरिद्वार. वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों से होता है. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है.

जून के शुरुआत में ही ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अपनी स्वयं की  राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे. जिसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर जहां कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव होगा तो वहीं कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा. इसकी ज्यादा जानकारी देते हुए हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि बुध ग्रह 6 जून की सुबह 9:29 पर अपनी स्वयं राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे. बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर मीन और मिथुन राशि को राजयोग जैसे लाभ मिलेंगे.

मिथुन राशि: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं बुध ग्रह मिथुन राशि के लग्न भाव में प्रवेश करेंगे इस कारण मिथुन राशि वालों को कार्य में वृद्धि तरक्की व्यापार में मुनाफा नौकरी में प्रमोशन धन का आगमन आदि सभी लाभ होंगे मिथुन राशि वाले के दौरान राजयोग जैसे जीवन व्यतीत करेंगे. वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र संबंधित कोई डील या मीटिंग बुधवार के दिन ही करें साथ ही कार्य शुरू करने से पहले भगवान गणेश को मीठा भोग जरूर लगाएं.मीन राशि: वह बताते हैं कि बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर मीन राशि वालों को भी अनेक चमत्कारी लाभ होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी तो वही करियर, कारोबार में आकस्मिक लाभ होगा. संपत्ति में बढ़ोतरी, धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आदि के योग भी इस दौरान बनेंगे. बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने से मीन राशि के जीवन में चल रही व्यापार संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएगी. मिथुन राशि के अलावा मीन राशि के जातक भी इस दौरान राजयोग जैसा जीवन व्यतीत करेंगे. मीन राशि वाले जातक भी कार्य शुरू करने से पहले गणेश भगवान को मीठा भोग लगाएं और डील या मीटिंग बुधवार के दिन ही करें.
Location :Hardwar,Hardwar,Uttarakhand homeastroग्रहों के राजकुमार बुध करने वाले हैं गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत!Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment