Venus Transit Aries on 31 May 2025 Auspicious for 5 Zodiac Signs mesh mithun kark tula makar will beneficial say astrologer rakesh chaturvedi | 13 दिन बाद होने वाला है बड़ा धमाका, दैत्यों के गुरु बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम!



Shukra Gochar 2025: साल 2025 के शुरुआत से ही ग्रहों के परिवर्तन का जबरदस्त खेल देखने को मिल रहा है. एक के बाद एक ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन कर भी रहे हैं. इसमें 31 मई 2025 को शुक्र का गोचर अपने आप में अलौकिक होगा. इस दिन शुक्र मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे. वैदिक पंचांग के अनुसार, सौरमंडल में नवग्रह होते हैं, और हर ग्रह का अपना अलग महत्व होता है. ये ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं. कभी एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो कभी वक्री और मार्गी होते हैं. अगर शुक्र ग्रह की बात करें तो यह लगभग 1 महीने के अंतराल में अपनी राशि बदलते हैं. इसका असर मानव जीवन के साथ-साथ देश और दुनिया पर भी पड़ता है.

ऐसा संयोग बनने से सभी राशि के जातक की राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा. इसमें 5 राशिवालों के लिए ये संयोग अधिक फलदायी साबित हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर 31 मई को शुक्र किस समय राशि परिवर्तन करेंगे? शुक्र गोचर से किन राशियों को लाभ होगा? मानव जीवन पर शुक्र गोचर का क्या होगा प्रभाव? इस बारे में News18 को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

असुरों के गुरु हैं शुक्र देव

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, ग्रहों में शुक्र को असुरों यानी दैत्यों का गुरु माना गया है. इनकी गिनती बलवान और शुभ ग्रहों की जाती है. इसलिए शुक्र को यश, सौन्दर्य, समृद्धि और प्रेम का कारक माना जाता है. ऐसे में जब किसी जातक की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. साथ ही जातकों को भौतिक सुख-सुविधा और सुंदरता का वरदान भी मिलता है. मान-सम्मान, तरक्की और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है.

31 मई को शुक्र किस समय राशि परिवर्तन करेंगे?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 31 मई के दिन शुक्र सुबह 11:42 बजे मेष राशि में गोचर करेंगे. मेष राशि में शुक्र गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. इस गोचर से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. ज्योतिष आचार्यों की मानें शुक्र की मजबूत स्थिति होने पर व्यक्ति को सुख-समृद्धि पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती.

इन 5 राशि के जातकों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

मेष: शुक्र का मेष गोचर आपके लिए लाभकारी माना जा रहा है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है. लव लाइफ रोमांटिक रहने वाली है. सरप्राइज डेट पर जाने की भी संभावना है. प्रेमी एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. कुछ लोग भूमि या वाहन खरीद सकते हैं. वहीं, घर के सदस्यों के साथ भी अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे.

मिथुन: शुक्र का मेष गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है. सिंगल जातकों को प्यार की तलाश में गुड न्यूज मिल सकती है. नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा. वहीं, मैरिड लोगों को अपने पार्टनर की हेल्थ पर फोकस करना चाहिए.

कर्क: कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको कई नए मौके मिल सकते हैं, जो पूरी लग्न और मेहनत के साथ करना आपके लिए फलदायक रहेगा. घर-परिवार में शांति और सुख वाला माहौल रहेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतर होगा.

तुला: शुक्र का मेष राशि में गोचर होने का पॉजिटिव असर तुला राशि के जातकों पर भी पड़ेगा. इस राशिवालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. महीनों से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं. इसके अलावा, विवाह योग्य जातकों के रिश्ते भी तय हो सकते हैं.

मकर: दैत्यों के गुरु के राशि परिवर्तन से मकर राशिवालों को लाभ के संकेत हैं. घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े बंद होंगे. बेरोजगारी दूर होगी. सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी. धन समृद्धि में वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.



Source link

Leave a Comment