Rahul dravid praises Vaibhav Suryavanshi batting। राहुल द्रविड़ बोले- वैभव सूर्यवंशी बहुत क्रिकेट खेलेंगे.



Last Updated:May 18, 2025, 22:21 ISTवैभव सूर्यवंशी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली. उनकी बैटिंग को देखकर राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ गदगद हैं. द्रिवड़ ने कहा कि वैभव आगे चलकर बहुत क्रिकेट खेलेंगे जैसे अंडर अं…और पढ़ेंवैभव सूर्यवंशी की पारी देख गदगद हुए राहुल द्रविड़. हाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी आईपीएल में लगातार बैटिंग से जलवा बिखेर रहे हैं बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव पंजाब के खिलाफ 40 रन बनाकर आउट हुएवैभव सूर्यवंशी पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में हार का सामना करना पड़ा. इस मैच को जीतने के लिए राजस्थान के युवा बल्लेबाजों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया लेकिन वो 10 रन से पीछे रह गए. 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर 40 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ अपने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि राजस्थान रॉयल्स के युवा भारतीय खिलाड़ियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा. जिससे उन्हें अगले आईपीएल सीजन के लिए मजबूत वापसी करने में मदद मिलेगी.

पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में राजस्थान को 10 रन से हार मिली.राजस्थान रॉयल्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमारे पास बहुत सारे युवा, अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं. आज भी जायसवाल ने, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)   ने, ध्रुव जुरेल ने जैसी बल्लेबाजी की. संजू, रियान ने दम दिखाया, उसे देखते हुए वे एक साल में और भी बेहतर होंगे.’ द्रविड़ ने फिर बताया कि रॉयल्स के युवा खिलाड़ी एक साल बाद कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

15 गेंद में 40 रन, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अर्शदीप जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज की लगाई वाट, छक्के से की पारी की शुरुआत

बकौल द्रविड़, ‘वैभव (सूर्यवंशी) बहुत क्रिकेट खेलेंगे जैसे भारत अंडर-19 में। रियान पराग भी बहुत क्रिकेट खेलेंगे. इसलिए मुझे लगता है कि ये सभी खिलाड़ी पूरे साल भारत के लिए बहुत क्रिकेट खेलेंगे जो मुश्किल क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होगा.इसलिए उम्मीद है कि जब वे अगले साल यहां वापस आएंगे तो वे अधिक अनुभवी होंगे। ये बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं.’

द्रविड़ को लगा कि राजस्थान के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में ‘फिनिशिंग टच’ नहीं दे सके जिससे इस सत्र में टीम का प्रदर्शन खराब रहा. उन्होंने कहा, ‘हम करीब पहुंच गए हैं लेकिन काम पूरा नहीं कर पाए. यह उन सत्रों में से एक रहा है, जहां आपको हमेशा लगता है कि गेंद से हमने 15-20 रन अतिरिक्त दिए और बल्ले से अच्छी स्थिति में पहुंचने के बाद निचले मध्यक्रम के साथ हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. और बड़े शॉट नहीं लगा पाए, जिनकी हमें जरूरत थी.’
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ेंकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketवैभव सूर्यवंशी बहुत क्रिकेट खेलेंगे… हेड कोच राहुल द्रविड़ की भविष्यवाणी



Source link

Leave a Comment