Patriotism echoed in support of Indian Army’s Operation Sindoor: Grand Tiranga Yatra took place in Bilaspur, children’s skating and enthusiasm of ex-servicemen became the center of attraction



Last Updated:May 18, 2025, 22:31 ISTTiranga Yatra: बिलासपुर में आयोजित यह तिरंगा यात्राएं साबित करती हैं कि देश की जनता सेना के साथ खड़ी है और हर मोर्चे पर उसका समर्थन करने को तैयार है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग ने अपने तरीके से इस अभि…और पढ़ेंX

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में गूंजा देशभक्ति का स्वरबिलासपुर: पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में बिलासपुर में देशभक्ति की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली. शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को सलाम किया. देशभक्ति से सराबोर यह आयोजन आमजन को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया.

साइंस कॉलेज मैदान से तिरंगा यात्रा की शुरुआत स्केटिंग कर रहे नन्हे बच्चों ने की. इन बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे लगाए. उनकी देशभक्ति से ओत-प्रोत स्केटिंग परेड ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया.

बिल्हा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजनबिल्हा नगर पंचायत क्षेत्र में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए. सभी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए.

रतनपुर में गूंजे भारत माता के जयकारेरतनपुर में भी महामाया चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया.

देशभक्ति और जागरूकता का संदेशइन तिरंगा यात्राओं का उद्देश्य न केवल भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन व्यक्त करना था, बल्कि आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना भी था.
Manish Raiकाशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ेंकाशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bilaspur,ChhattisgarhhomechhattisgarhTiranga Yatra: बिलासपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, निकाली तिरंगा यात्रा



Source link

Leave a Comment