Last Updated:May 18, 2025, 21:22 ISTIPL 2025 DC vs GT: केएल राहुल ने आईपीएल में शतक ठोककर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 112 रन की पारी खेल अपनी टीम को 199 के स्कोर तक पहुंचाया. केएल राहुल हाइलाइट्सकेएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 112 रन की पारी खेली.केएल आईपीएल में 3 टीमों के लिए शतक बनाने वाले पहले बैटर बने.यह इंडियन प्रीमियर लीग में केएल राहुल का पांचवां शतक है.नई दिल्ली. केएल राहुल ने आईपीएल में शतक ठोक नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ112 रन की पारी खेली. केएल राहुल इसके साथ ही आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए, जिसने तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक बनाए हैं. केएल राहुल ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक बनाया. वे इससे पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए भी शतक बना चुके हैं.
आईपीएल 2025 में रविवार को दो मुकाबले हुए. पहले मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मैच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाए. इनमें 112 रन तो अकेले केएल राहुल के थे.
IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी जैसा तूफान किसी के बैट से नहीं आया, बड़े-बड़े दिग्गज भरते हैं पानी
IPL 2025: ऋषभ पंत के लिए आखिरी मौका, फेल हुए तो 27 करोड़ जाएंगे पानी में, विदाई भी तय!
केएल राहुल इस मैच में ओपनिंग करने उतरे और आखिर तक आउट नहीं हुए. इस दौरान उन्होंने 65 गेंद में 112 रन की नाबाद पारी खेली. यह आईपीएल में केएल राहुल का पांचवां शतक है. वे आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. आईपीएल में सबसे अधिक 8 शतक विराट कोहली ने लगाए हैं. क्रिस गेल 7 और जॉस बटलर 6 शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
दाएं हाथ के बैटर का पहला शतक केएल राहुल ने 60 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह आईपीएल 2025 में दाएं हाथ के किसी बैटर का पहला शतक भी है. आईपीएल के मौजूदा सीजन में इससे पहले बाएं हाथ के 4 बैटर शतक लगा चुके हैं. इनमें ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य शामिल हैं.
सबसे धीमे शतकों में शामिल हुई केएल की पारीकेएल राहुल की यह पारी काफी धीमी रही. उन्होंने 65 गेंद में 172.30 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए. केएल ने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए. केएल राहुल ने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. फिर शतक पूरा करने के लिए 25 और गेंदें खेलीं.
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketकेएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 अलग-अलग टीमों से शतक बनाने वाले पहले बैटर बने
Source link