Last Updated:May 19, 2025, 08:55 ISTScorpio Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही यात्रा भी करनी पड़ सकती है. दांपत्य जीवन में प्रतिकूलता का योग भी बन रहा है, जिससे गुस्सा अध…और पढ़ेंX
Darbhanga हाइलाइट्सदांपत्य जीवन में प्रतिकूलता का योग है.संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.लाल वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा.दरभंगा. आज 19 मई 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा, इस पर ज्योतिषीय गणना क्या कहती है? क्या आज का दिन शुभ रहेगा या अशुभ? क्या कोई ग्रह दोष है या कुंडली में कोई खोट है? इसके उपाय क्या हैं, इस पर विस्तृत जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ. कुणाल कुमार झा देंगे. उन्होंने बताया कि 19 मई 2025 सोमवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए समय लाभकारी योग बना रहा है.
साथ ही भ्रमणशील योग भी बन रहा है, जिसका मतलब है कि आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यात्रा की संभावना है. हालांकि, दांपत्य जीवन में प्रतिकूलता का योग भी बन रहा है, जिससे गुस्सा अधिक हो सकता है और पत्नी पक्ष से उग्रता का प्रदर्शन हो सकता है. साथ ही, पत्नी पक्ष से पित्ताशय में पीड़ा का योग भी बन रहा है.
संतान सुख की हो सकती है प्राप्ति
डॉ. कुणाल कुमार झा ने बताया कि शुक्र उच्चस्थ है, यानी मीन राशि में रहने के कारण और पंचम भाव में होने के कारण पुत्र उत्पत्ति या पुत्र वृद्धि का योग बन रहा है. साथ ही, आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को सम्मान प्राप्ति का भी योग बन रहा है. हालांकि, शत्रुओं की वृद्धि होगी और परिश्रम के बावजूद सफलता में बाधा उत्पन्न होगी, जिससे वृश्चिक राशि के जातक शोकाकुल रह सकते हैं और मस्तिष्क में उथल-पुथल की स्थिति बनी रह सकती है.
ये भी पढ़ें: Tula Rashifal: आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, व्यापार को मिलेगा नया आयाम, इस उपाय से बन जाएंगे बिगड़े काम
लाल वस्त्र धारण करना रहेगा शुभ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को वाल्मीकि कृत आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. साथ ही लाल वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा और वाल्मीकि कृत सुंदर कांड का पाठ करना, दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना श्रेष्ठ होगा. इसके अलावा आज के दिन नमक नहीं खाना चाहिए और सूर्य देव को गाय के दूध से अर्घ्य प्रदान करना शुभ रहेगा.
Location :Darbhanga,Biharhomeastroशत्रु हो सकते हैं हावी, मन रह सकता है अशांत, इस उपाय से मिलेगी मुक्तिDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link