Last Updated:May 19, 2025, 14:02 ISTChhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी को खोला गया है. इसमें से 12 लाख रुपये कैश, सोने-चांदी की बिंदी और अमेरिकी डॉलर मिला हैं. इतना ही नहीं भक्तों ने माता को पत्र भी लिखा है.बस्तर में मां दंतेश्वरी मंदिर की खुली दान पेटी.हाइलाइट्सबस्तर में मां दंतेश्वरी मंदिर की खुली दान पेटीदान पेटी में मिला कैश, सोने-चांदी की बिंदीभक्तों ने मनोकामना पूरी करने माता को लिखा खतश्रीनिवास नायडु
जगदलपुर. कहते हैं सच्चे मन से मांगी गई दुआ कभी खाली नहीं जाती. छत्तीसगढ़ के बस्तर में मां दंतेश्वरी से भक्त अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने माता को कई लेटर लिखा है. इस लेटर में भक्तों ने अपने परिवार की खुशहाली और नौकरी पाने की कामना माता से की है. बस्तर की आराध्य और प्रदेश की इष्ट देवी मां दंतेश्वरी मंदिर के दान पेटी में ऐसा ही कुछ लेटर मिला जिसे मंदिर के टेंपल कमेटी के सदस्यों ने सहज कर रखा है. वहीं दंतेश्वरी मंदिर के दान पेटी को पूरे 1 साल बाद खोला गया, जिसमें 2 पेटी में 12 लाख रुपये से ज्यादा कैश निकला है.
साथ ही खजाने के बीच सात संमदर पार से कुछ भक्तों ने अमेरिका का डॉलर भी माता को चढ़ाया है. तो वहीं माता के लिए सोने और चांदी के बिंदी को भी दान पेटी में दिया गया है. इधर मंदिर की दान पेटी से निकले खजाने को गिनने के लिए बकायदा बैंक से मशीन को भी मंगवाया गया है. फिलहाल लगातार गिनती की जा रही है.
शक्ति पीठ के रूप में स्थापित हैं मा दंतेश्वरी
वहीं मंदिर के प्रधान पुजारी का कहना है कि शक्ति पीठ के रूप में स्थापित मा दंतेश्वरी के दर्शन करने दूर दराज से भक्त आते हैं और मां से अपनी मनोकामना पूरी करने की कामना करते हैं. भक्तों की पुकार सुन मां उनकी सभी मनोकामना पूरी भी कर देती है. इधर मंदिर से निकले खजाने को लेकर टेंपल कमेटी के सदस्य और नायाब तहसीलदार आशीष साहू ने कहा कि साल भर बाद मंदिर के 2 दान पेटी को अब तक खोला गया.
ये भी पढ़ें: उज्जैन के महाकाल मंदिर आने वाले भक्तों के लिए नई सुविधाएं, छत पर लगा जंबो कूलर, LED स्क्रीन पर कर सकेंगे दर्शन
नायाब तहसीलदार आशीष साहू ने बताया कि जिसमें 12 लाख रुपये निकला है. अभी 2 पेटी को और खोलना बाकी है जिसमें भी लाखों रुपये होना बताया है. साथ ही कहा कि भक्तों ने माता से कामना पूरी करने पत्र भी मिला है, जिसे माता के चरणों में रखा गया है. वहीं अब बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के खजाने को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में खर्च कर पर्व मनाया जाएगा.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Jagdalpur,Bastar,Chhattisgarhhomechhattisgarhमंदिर की दान पेटी से निकला पैसों का पहाड़, खजाना गिनने बैंक से आई मशीन
Source link