Last Updated:May 19, 2025, 15:21 ISTJanjgir Latest News: छत्तीसगढ़ के महेशपुर गांव में 56 एकड़ शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा एक ही परिवार को मिलने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है.X
महेशपुर ज़मीन पट्टे कि जंग हाइलाइट्समहेशपुर में 56 एकड़ भूमि का फर्जी पट्टासैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कियाजांच के बाद कार्रवाई की जाएगीजांजगीर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के पत्थलगांव विकासखंड के महेशपुर में 56 एकड़ की जमीन का पट्टा गांव के एक व्यक्ति व उसके परिवार के सदस्यों को देने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. आज सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर पट्टा को निरस्त करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि पट्टा निरस्ती नहीं होने से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.
दरअसल, एक ही परिवार के सदस्यों के नाम शासकीय भुमि का 56 एकड़ जमीन का फर्जी पट्टा बना. पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत महेशपुर के भूमि खसरा नंबर 439/2, रकबा 21.7350 हे., 439/3 रकबा 0.4370 व 439/4 रकबा 0.2100 का राजस्व अभिलेख में भूमि स्वामी हक दर्ज है. जब तक पूर्व व वर्तमान के राजस्व अभिलेखों में यह भूमि शासकीय भूमि दर्ज है. इसका क्षेत्रफल 56 एकड़ है. इस जमीन पर महेशपुर के कई ग्रामीण चार-पांच पीढ़ियों से काबिज हैं और खेती करते आ रहे हैं. इतनी बड़ी जमीन पर कई ग्रामीण खेती कर रहे हैं, पर गांव के शंकर पिता लोकनाथ, वेढेही पिता लोकनाथ रोगी बाई पति लोकनाथ और धर्मीबाई बेवा लोकनाथ द्वारा तथ्यों को छिपाते हुए इस बड़े भू-भाग का पट्टा प्राप्त कर लिया है, जबकि इस जमीन पर इनका पहले से लेकर अब तक कब्जा नहीं किया है.
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त परिवार द्वारा अधिकारी कर्मचारी से सांठ गाठ कर उक्त भूमि को अपने नाम करवा लिया है. बहरहाल इतने क्षेत्र की जमीन एक साथ एक ही परिवार को दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है. उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि पर किसी प्रकार की खेती कब्जा नही होने के बाबजूद कैसे उसके नाम से चढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि तीन वर्ष से पूर्व से इस मामले में शिकायत के बाद भी आज तक कार्यवाही नही होने से लोगों में गुस्सा है.
इस सम्बंध में पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि महेशपुर गांव के सैंकड़ों किसानों ने आकर शिकायत दिया है कि उस गांव के तीन खसरा नम्बर की जमीन एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज हो चुका है परंतु वह भूमि का स्वामित्व मालिक नही है. मामले में उक्त व्यक्ति को नोटिश देकर जमीन का पट्टा व सक्षम दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है, जिसमें उक्त व्यक्ति के द्वारा एक खसरा नम्बर का दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया है. साथ ही दोनों खसरा नम्बर की जांच की जा रही है. जांच उपरांत कार्यवाही की जाएगी.
Anuj SinghAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as…और पढ़ेंAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Janjgir-Champa,Chhattisgarhhomechhattisgarh56 एकड़ शासकीय भूमि का फर्जी पट्टा! गांव में उबाल,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Source link