Vaibhav Suryavanshi reveals did not Cry: राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच में नहीं रोए थे, किया खुलासा



Last Updated:May 19, 2025, 15:56 ISTVaibhav Suryavanshi reveals did not Cry राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 6 मैचों में 195 रन बनाए और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल पर शतक जड़ा.राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली दमदार पारी हाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 6 मैचों में 195 रन बनाए.गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल पर शतक जड़ा.डेब्यू मैच में आउट होने पर वैभव रोए नहीं थे.नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सबका ध्यान खींचने वाले राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. प्लेऑफ की रेस से भले ही उनकी टीम बाहर हो चुकी है लेकिन वो अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर रहे हैं. रविवार को राजस्थान रॉयल्स की टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन वैभव की 40 रन की तेज पारी ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया. मैच के बाद उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठाया कि डेब्यू पर आउट होने के बाद वो रो नही रहे थे.

स्टार राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग में अपने डेब्यू पर आउट होने के बाद रोए नहीं थे. जब वो आउट होकर वापस लौट गए थे तो उनकी आंखों में दर्द और स्क्रीन की तेज रोशनी के कारण उन्हें जलन हुई. इसके बाद उन्होंने अपनी आंखें छुईं जबकि सभी ने सोचा कि वह आंसू बहा रहे थे. कोई भी खिलाड़ी डेब्यू पर नहीं चाहेगा कि उसे रोते हुए याद किया जाए.

Vaibhav roya ki nahi?📹 jaaniye uski zubaani 😋 pic.twitter.com/3GwD3r31DJ

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 19, 2025





Source link

Leave a Comment