budhwa mangal 2025 shastriya Rituals To Follow On Bada Mangal to worship hanumanji | बड़े मंगल का व्रत रखें या ना रखें लेकिन इन नियमों का अवश्य करें पालन, सभी संकट दूर करेंगे हनुमानजी



Last Updated:May 19, 2025, 15:31 ISTBudhwa Mangal 2025: बड़ा मंगल 2025 एक ऐसा उत्सव है, जो भक्तों को भगवान हनुमान के साथ अपने संबंध को मजबूत करने में मदद करता है. इस पवित्र दिन को पूरी निष्ठा के साथ मनाना और शास्त्रों के अनुसार इस दिन के विशेष नि…और पढ़ेंहाइलाइट्सहनुमान मंदिर जाकर पूजा करेंहनुमान चालीसा का पाठ करेंसरसों के तेल का दीपक जलाएंबड़ा मंगल 2025 पर भगवान हनुमान की दिव्य कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष अनुष्ठान का पालन करना आवश्यक माना गया है. शास्त्रों में माना गया है कि इन नियमों का पालन करने से हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्य सिद्ध भी होते हैं. साल 2025 में ज्येष्ठ महीने में पांच बड़ा मंगल मनाए जाने वाले हैं. इन बड़े मंगल का व्रत रखकर और हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूरी होती हैं. आइए जानते हैं बड़े मंगल पर हनुमानजी की कृपा प्राप्त करने के लिए किए जाने वाले विशेष अनुष्ठान के बारे में…

बड़ा मंगल 2025 की तारीखेंसाल 2025 में ज्येष्ठ महीने में पांच बड़े मंगल मनाए जाएंगे. ज्येष्ठ मास के सभी बड़े मंगल बेहद शक्तिशाली माने जाते हैं. इन मंगलवार को भक्तों को भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान करने की सलाह दी जाती है.

13 मई 2025: पहला बड़ा मंगल20 मई 2025: दूसरा बड़ा मंगल27 मई 2025: तीसरा बड़ा मंगल3 जून 2025: चौथा बड़ा मंगल10 जून 2025: पांचवां बड़ा मंगल

हनुमान मंदिर जाएंबड़े मंगल के दिन अपने दिन की शुरुआत हनुमान मंदिर जाकर करें. मंदिर में वीर बजरंगबली को सिंदूर, लाल फूल अर्पित करें और बेसन के लड्डू या बूंदी का भोग भी लगाएं. साथ ही अगर संभव हो तो हनुमानजी को चोला भी चढ़ाएं और चमेली के तेल के दीपक भी जलाएं.

हनुमान चालीसा का पाठ करेंबड़े मंगल के दिन व्रत रखें और हनुमान मंदिर जाकर पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें ताकि आपको हनुमानजी से शक्ति और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त हो. मान्यता है कि हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी तरह के भय दूर हो जाते हैं और शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से मुक्ति भी मिलती है.

सरसों के तेल का दीपक जलाएंबड़े मंगल के दिन व्रत का संकल्प लें और हनुमानजी की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. माना जाता है कि यह आपके जीवन से नकारात्मकता और अंधकार को दूर करता है और सकारात्मकता लाता है. साथ ही मंदिर में बैठकर थोड़ी देर ध्यान करें और जय बजरंगबली का स्मरण करें.

गुड़ और चना अर्पित करेंबड़े मंगल पर हनुमानजी को भुने हुए चने और गुड़ का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है. इसके बाद प्रसाद को मंदिर में बांट दें या घर लाकर लोगों में वितरित कर दें. ऐसा करना शुभ माना जाता है और दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होता है. गरीबों और जरूरतमंदों को इस दिन भोजन या प्रसाद देना विशेष पुण्यदायक माना जाता है.
Parag Sharmaमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ेंमैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ेंhomedharmबड़े मंगल का व्रत रखें या ना रखें लेकिन इन नियमों का अवश्य करें पालन



Source link

Leave a Comment