Last Updated:May 19, 2025, 18:28 ISTRajnandgaon News: राजनांदगांव के घोटिया गांव में 27 दिनों तक ‘ग्राम चिकित्सालय’ वेब सीरीज की शूटिंग हुई. ग्रामीण माहौल और कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज धूम मचा रही है.X
ग्राम चिकित्सालय वेब सीरीज।हाइलाइट्सवेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ ओटीटी पर हिट हुई.घोटिया गांव में 27 दिनों तक हुई शूटिंग.ग्रामीणों को वेब सीरीज से रोजगार मिला.राजनांदगांव. राजनांदगांव के गांव घोटिया में 27 दिनों तक वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ की शूटिंग हुई. राजनांदगांव जिले के इस छोटे से गांव में मुंबई से आई टीम ने इस वेब सीरीज की शूटिंग की.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘ग्राम चिकित्सालय’ वेब सीरीज ने धूम मचा दी है। इस सीरीज की कहानी और ग्रामीण माहौल ने लोगों का दिल जीत लिया है. सीरीज में कई कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है, जिसकी खूब सराहना हो रही है. ‘पंचायत’ सीरीज की तरह, ‘ग्राम चिकित्सालय’ भी ग्रामीण परिवेश और स्वास्थ्य सुविधाओं पर आधारित है.
इस सीरीज की कहानी एक स्वास्थ्य केंद्र के इर्द-गिर्द घूमती है. राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित घोटिया गांव में इस वेब सीरीज की शूटिंग की गई। हरे-भरे जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित इस गांव में 27 दिनों तक कई दृश्य फिल्माए गए. गांव के विभिन्न क्षेत्रों का इस्तेमाल इन दृश्यों में किया गया, जिसमें गांव के पहाड़, रास्ते, जंगल और दवा खाना शामिल हैं.
गांव के सरपंच संजू ने बताया कि हमारे गांव में ‘ग्राम चिकित्सालय’ वेब सीरीज की शूटिंग हुई. 27 दिनों तक मुंबई से आए कलाकार यहां शूटिंग करते रहे. गांव के कुछ लोगों को भी इसमें काम दिया गया, जिससे उन्हें रोजगार मिला.
गांव के अन्य ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर की कि उनके गांव में वेब सीरीज की शूटिंग हुई. इससे गांव के लोगों को रोजगार मिला और गांव का नाम भी रोशन हुआ.
मुंबई से आए फिल्म मेकर्स को घोटिया गांव की प्राकृतिक सुंदरता बहुत पसंद आई. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 27 दिनों तक शूटिंग के बाद, प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस वेब सीरीज की शूटिंग की गई। अब ‘ग्राम चिकित्सालय’ वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है और धूम मचा रही है.
Anuj SinghAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as…और पढ़ेंAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhछत्तीसगढ़ में यहां शूट हुई ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीरीज, गांव का नाम सुनते ही…
Source link