काम करो नहीं तो सस्‍पेंड…, CM विष्णुदेव साय ने अफसरों को फटकारा



सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के चुकतीपानी गांव पहुंचे. यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली. ग्रामीणों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के सब इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट चेतावनी दी—या तो काम करो या फिर निलंबन के लिए तैयार रहो. साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी को आवास योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि जिले के छोटे आकार को देखते हुए अधिकारी खुद घर-घर जाकर आवास की स्थिति देखें. मुख्यमंत्री ने जनमन योजना के तहत बैगा जनजाति के लिए स्वीकृत आवासों का भी विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इनका स्वयं निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए. मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से पूछा, “सरकार कैसा काम कर रही है, यही जानने आपके घर आया हूं. कोई परेशानी हो तो बताइए.” बैगा समुदाय के ग्राम प्रमुखों ने उनका गुलमोहर की माला और तेंदू फल की टोकरी भेंट कर आत्मीय स्वागत किया.



Source link

Leave a Comment