ipl rishabh pant fail lsg I हद कर दी ऋषभ पंत ने, नंबर 3 पर भी हुए फेल, भूल चुके है वो अपना खेल



Last Updated:May 19, 2025, 21:13 ISTऋषभ पंत के फेल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. लखनउ सुपर जायंट्स के कप्तान ने अलग अलग नंबर पर बल्लेबाजी कर ली पर हालात जस के तस हैं. पंत की बल्लेबाजी में कंफ्यूजन देखकर तो यहीं लग रहा है कि वो मानों बल…और पढ़ेंआईपीएल में ऋषभ पंत के फेल होने का सिलसिला जारी, ब्रेक के बाद भी नहीं लौटा फॉर्म हाइलाइट्सऋषभ पंत का आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन जारी.12 मैचों में पंत ने 128 रन बनाए, स्ट्राइक-रेट 100 से कम.पंत का फॉर्म भारतीय क्रिकेट के लिए चिंता का विषय.नई दिल्ली. हम नहीं सुधरेंगे वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए आईपीएल सीजन 18 में एक और ऐसा मैच आया जिसमें वो रन बनाने के लिए जूझते नजर आए. मजे की बात ये है कि इस बार वो बल्लेबाजी करने के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे पर नतीजा वहीं रहा तो नंबर 4-5-6-7 पर देखने को मिला.

10 दिन के ब्रेक के बाद जब आईपीएल दोबारा शुरु हुआ तो लगा था कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को ये समय फॉर्म में लौटने में मदद करेगा. पर ऐसा हुआ नहीं पंत के फेल होने का सिलसिला लगातार जारी रहा. ऋषभ पंत का लगातार फेल होना भारतीय क्रिकेट के लिए भी शुभ संकेत नहीं है क्योंकि कुछ ही दिनो के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है और पंत के बल्लेबाजी का फॉर्म में होने बेहद अहम है.

नंबर 3 पर भी तरसे पंत 

ईशान मलिंगा की गेंद पर जब ऋषभ पंत आउट हो कर पवेलिएन लौट रहे थे तो  डगआउट में बैठे जहीर खान, स्टैंड में बैठे संजीव गोयनका सभी का चेहरा देखने लायक था. अफसोस और बेचारा जैसा शब्द अपने आप जेहन में आ रहा थे. 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर पंत ने मिडिल और  आफ पर गिरी गेंद को ड्राइव मारने के चक्कर में गेंदबाज ईशान मलिंगा को कैच दे बैठे. अभी तक खेले 12 मैचों में पंत के आउट होने का विशलेषण करेंगे तो पाएंगे कि वो ज्यादातर कंफ्यूजन की स्थिति का शिकार नजर आए. अटैक और डिफेंस के बीच में फंसे ऋषभ के लिए दहाई अंक तक पहुंचना मुस्किल हो गया है. अब हैदराबाद के खिलाफ तो नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए कोई दबाव भी नहीं था पर पंत परेशान ही नजर आए.

ऋषभ को को क्या हो गया है 

लखनऊ की टीम के लिए मौजूदा सत्र में सबसे बड़ी निराशा कप्तान पंत का बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन है.  पिछले साल आईपीएल नीलामी में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली के बाद वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं.  उन्होंने इस सत्र के 12 मैचों में 100 से कम की स्ट्राइक-रेट और 12.80 की औसत से 128 रन ही बनाए हैं. ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.  उन्होंने 12 मैचों में 135 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन बनाए हैं.  कई मैचों के दौरान वह मैदान पर काफी परेशान भी दिखे जो एक बड़े मैच विनर की बॉडी लैंग्वेज नहीं होनी चाहिए थी. पंत का लगातार फेल होने से सेलेक्टर्स के भी कान खड़े हो गए हैं .पहले  न्यूजीलैंड के खिलाफ, फिर ऑस्ट्रेलिया और अब आईपीएल में उनका लगाताक रन बनाने के लिए जूझना कहीं उनको टीम से बाहर का रास्ता ना तैयार कर दे.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketहद कर दी ऋषभ पंत ने, नंबर 3 पर भी हुए फेल, भूल चुके है वो अपना खेल



Source link

Leave a Comment