Makar Rashifal: लेनदेन में बरतें सावधानी, पैसों के निवेश में समझदारी से लें फैसला, इस उपाय से दिन गुजरेंगे बेहतर



Last Updated:May 20, 2025, 05:51 ISTCapricorn Horoscope: मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन थोड़ा बेहतर रहेगा. इस राशि के जातकों के लिए हर क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, लेकिन व्यापारी वर्ग को निवेश करने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है. आज किसी को भ…और पढ़ेंX

मकर राशि आज का राशिफल हाइलाइट्सपैसों के लेनदेन में सतर्क रहें.निवेश करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें.लवर्स वाणी को संयमित रखें.करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 20 मई यानी आज का दिन थोड़ा बेहतर बना हुआ है. लेकिन, व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज पैसों के लेनदेन के मामले में सतर्क रहना होगा. निवेश करने से पहले भी आज मकर राशि के जातकों अच्छी तरह सोच समझकर पैसा इन्वेस्ट करना होगा. इसी तरह आज नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए जातक कोई नई स्किल सीख सकते हैं.

हिंडौन के ज्योतिषी पं. धीरज शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए थोड़ा बेहतर रहेगा. उनका कहना है कि आज का दिन वैसे तो मकर राशि के हर क्षेत्र में जातक के लिए अनुकूल है, लेकिन व्यापारी वर्ग के लोगों को पैसों के लेनदेन के मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी.

जाेखिम भरा निवेश करने  से करें परहेज

व्यापारी वर्ग के लोगों को विशेष रूप से आज किसी को उधार देने से पहले सावधानी रखनी होगी. व्यापारी वर्ग के लोग आज कोई निवेश करने जा रहे हैं, तो किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें. अच्छी तरह से कागज देखकर ही आज किसी चीज में निवेश करें. इसके आलावा कोई जोखिम भरा निवेश करने से भी आज मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को बचाना होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन नए मौके का दिन रहेगा. आज आपको कोई नया और बेहतरीन मौका मिल सकता है. नौकरी पेशा लोगों के लिए आज कोई नई स्किल सीखना भी अच्छा रहेगा. आज नौकरी में ट्रांसफर के भी योग है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Report: तप रही राजस्थान की धरती, हीट वेब से जीना हुआ मुहाल, जानें अपने जिले का हाल

लवर्स वाणी को रखें संयमित

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा. लेकिन मकर राशि के ह्रदय के रोगियों को आज विशेष सावधानी रखनी होगी. लवर्स के लिए भी आज का दिन शुभ है. मकर राशि के लवर्स की आज एक-दूसरे के प्रति समझ बढ़ने के योग आज बने हुए हैं. लवर्स को आज एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान भी करना होगा. लवर्स आज अपनी वाणी से ऐसा कोई भी शब्द ना बोलें जो आपके पार्टनर को आज चुभ सके. आज के दिन को शुभ बनाने के लिए मकर राशि के जातकों को घर से बाहर निकलने से पहले हनुमान चालीसा पाठ करें. इस उपाय से दिन बेहतर गुजरेगा.
Location :Karauli,Rajasthanhomeलवर्स अपनी वाणी को रखें संयमित, बिगड़े काम बनाने के लिए करें ये छाेटा सा उपायDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Comment