UAE vs BAN Highlights: UAE ने रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो क्रिकेट में आज से पहले कभी नहीं हुआ था, शारजाह बना गवाह



Last Updated:May 20, 2025, 08:16 ISTUAE vs BAN Highlights: ने शारजाह में बांग्लादेश को हराकर टी-20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. कप्तान मोहम्मद वसीम ने 42 गेंदों पर 82 रन बनाकर 206 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया.यूएई vs बांग्लादेशनई दिल्ली: यूएई ने शारजाह में तीन मैच की सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराकर टी-20 इंटरनेशनल की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. 19 मई को खेले गए मुकाबले में यूएई ने 206 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए न सिर्फ बांग्लादेश को पहली बार हराया बल्कि सीरीज 1-1 से कमबैक भी कर लिया है.

बांग्लादेश ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए थे. जवाब में यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने स्क्रिप्ट पलट दी, उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर 82 रन बनाए और प्रतिष्ठित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में इतिहास लिखा.

UAE vs Bangladesh, 2nd T20I – Sharjah:Relive the last over drama that unfolded at the iconic Sharjah Cricket Stadium as UAE stunned Bangladesh pic.twitter.com/IrkFvSN1Xz

— UAE Cricket Official (@EmiratesCricket) May 19, 2025





Source link

Leave a Comment