2200000000… पाकिस्तान की पेट पर लात, एशिया कप से हटा भारत तो पड़ोसियों को मोटा नुकसान



Last Updated:May 20, 2025, 10:03 ISTAsia Cup से भारत के हटने का मतलब स्पॉन्सरशिप, डिजिटल रिच और स्टेडियम में दर्शकों की कमी. एशियन क्रिकेट काउंसिल की कम कमाई यानी सीधा-सीधा नुकसान.भारत के एशिया कप से हटने से कैसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नुकसान?हाइलाइट्सक्या पाकिस्तान पर इकोनॉमिक स्ट्राइक करेगा भारत?भारत के एशिया कप से हटने पर पाक को भारी नुकसान तय220 करोड़ रुपये की कमाई से हाथ धो बैठेगा पाकिस्ताननई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को उस खबर को ‘अटकलबाजी और काल्पनिक’ करार दिया जिसमें दावा किया गया है कि उसने मेंस एशिया कप और महिला एमर्जिंग टीम एशिया कप से हटने का फैसला किया है. अगर भारत एशिया कप की मेजबानी छोड़कर टूर्नामेंट से हट जाता है तो ये पाकिस्तान पर ‘इकोनॉमिक सर्जिकल स्ट्राइक’ से कम नहीं होगा.

165 से 220 करोड़ रुपये का नुकसानदरअसल, एशिया कप और आईसीसी आयोजनों में भारत की भागीदारी से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हर साइकिल में अनुमानित ₹165-220 करोड़ ($20-26 मिलियन) की कमाई होती है. ये मैच ग्लोबल स्टेज पर इनकम का बड़ा स्रोत है. भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से रिकॉर्ड तोड़ दर्शकों और विज्ञापनों से भरा होता है.

भारत के हटने से पाकिस्तान को कैसे नुकसान?एशिया कप के लिए 2024-2032 के प्रसारण अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया को $170 मिलियन में बेचे गए, जिसका मूल्यांकन काफी हद तक भारत की भागीदारी पर आधारित है. भारत इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा प्लेयर है. अगर वही हट जाएगा तो इसका सीधा असर रेवेन्यू पर पड़ेगा, जिससे पीसीबी के मुनाफे पर भी फर्क पड़ेगा. फिलहाल एशिया कप के बाद ACC अपने हर फुल मेंबर टीम को प्रसारण आय का 15% देता है.

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘इस समय हमारा ध्यान मौजूदा आईपीएल और उसके बाद इंग्लैंड में होने वाली श्रृंखला पर है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रृंखलाएं शामिल हैं. एशिया कप या एसीसी की किसी अन्य प्रतियोगिता से जुड़ा मुद्दा किसी भी स्तर पर चर्चा के लिए नहीं आया है इसलिए इस पर कोई भी खबर या रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलें और काल्पनिक है. यह कहा जा सकता है कि बीसीसीआई जब भी एसीसी की किसी प्रतियोगिता पर कोई चर्चा करेगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा तो मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की जाएगी.’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की हालत पहले ही पस्तचैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टेडियम के नवीनीकरण में 14 बिलियन पाकिस्तानी रुपये का निवेश करने के बावजूद, भारत के पाकिस्तान में खेलने से इनकार करने और फाइनल को दुबई शिफ्ट करने से अपेक्षित राजस्व में कमी आई, जिससे 7 बिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग ₹700 करोड़) से ज्यादा का नुकसान हुआ था.

तेरी चोटी पकड़ के मारूंगा… IPL में अभिषेक-दिग्वेश की हुई लड़ाई, राजीव शुक्ला को बीच में आना पड़ा

एशिया कप से क्यों हट सकता है भारत?पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष हैं और एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल अध्यक्ष का पद भी संभालते हैं. सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई भारतीय टीमों को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की दो इवेंट में ऐसे समय में नहीं उतारेगा जब इस क्रिकेट संस्था का नेतृत्व एक पाकिस्तानी कर रहा है और कुछ ही दिन पहले दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य संघर्ष हुआ था.

भारत के पास है एशिया कप की मेजबानीगत चैंपियन भारत सितंबर में टी-20 प्रारूप में खेले जाने वाले पुरुष एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि श्रीलंका को महिला एमर्जिंग टीम एशिया कप की मेजबानी मिली है. इससे पहले 2023 में पाकिस्तान की मेजबानी में खेले गए एशिया कप और 2025 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अपने मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका और दुबई में खेले थे.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricket2200000000₹ का झटका, एशिया कप से हटकर पाकिस्तान की पेट पर कैसे लात मारेगा भारत



Source link

Leave a Comment