Simple Totka to Attract Money: कौन नहीं चाहता कि मां लक्ष्मी की कृपा उन पर हो. क्योंकि, धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की कृपा जिस पर हो जाती है, उसका घर धन, दौलत, वैभव से भर जाता है. ऐसे जातक के जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहती है. बहुत से ऐसे भी लोग हैं जिनके पास धन आता तो है, लेकिन रुकता नहीं है. ऐसे लोग भी हमेशा परेशान और घर में दरिद्रता बनी रहती है. इसके लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. लेकिन, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में मां लक्ष्मी कृपा होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन की कमी नहीं होती है. अब सवाल है कि आखिर धन-लाभ के लिए क्या करें? मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या करें? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के सबसे कारगर उपाय
– ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अपने पास सुंदर और शांत मुद्रा वाली मूर्ति रखें. या आप चाहें तो इस तस्वीर को घर के पूजा स्थल या उत्तर-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं. इसके बाद उनकी रोज श्रद्धा से पूजा करने से घर में बरकत बनी रहती है और दरिद्रता दूर होती है. उनकी कृपा से जीवन में स्थायित्व और आर्थिक प्रगति मिलती है.
– अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे, तो कुबेर जी की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखें. यह दिशा स्वयं कुबेर की मानी जाती है. उनकी उपस्थिति घर में स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक होती है और यह उपाय आर्थिक परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है.
– पूजा स्थल पर शंख रखना और उसे रोज सुबह-शाम बजाना घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. यह घर के वातावरण को पवित्र बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. वास्तु में शंख को लक्ष्मीजी का प्रतीक भी माना गया है, इसलिए यह विशेष रूप से शुभ होता है.
– घर में एक्वेरियम रखना और उसमें सुनहरी या रंगीन मछलियों का जोड़ा रखना अत्यंत शुभ होता है. खासकर दो मछलियों का जोड़ा प्रेम, संतुलन और धन-संपत्ति का सूचक होता है. यह उपाय न सिर्फ घर को सजावटी रूप देता है, बल्कि सकारात्मकता भी लाता है.
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर हाथी की जोड़ी मूर्तियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुकता है और घर की सुरक्षा बनी रहती है. साथ ही, हाथी की प्रतिमा मानसिक शक्ति और पारिवारिक एकता को भी बढ़ावा देती है.