Home Guard भर्ती 2025: महिलाओं के लिए 1715 पद, पुरुषों के लिए 500 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू



Last Updated:May 19, 2025, 17:54 ISTChhattisgarh Nagar Sainik Recruitement 2025: छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों के 2215 पदों पर भर्ती शुरू, 30 मई तक आवेदन का मौका. जानें महिला और पुरुषों के लिए कितने पद हैं, परीक्षा की तारीख और आवेदन की प्रक्रिया.
सरकारी नौकरी एक क्लिक दूर
हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में 2215 नगर सैनिक पदों पर भर्ती शुरू.महिलाओं के लिए 1715 पद, पुरुषों के लिए 500 पद.आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2025.Home Guard job in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है. राज्य सरकार ने नगर सैनिक (Home Guard) के 2215 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए है और इसका संचालन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) कर रहा है.

महिलाओं को मिला बड़ा अवसर – 1715 पद छात्रावास ड्यूटी के लिएइस भर्ती में महिलाओं के लिए 1715 पद आरक्षित किए गए हैं. उन्हें राज्य के विभिन्न छात्रावासों में ड्यूटी पर नियुक्त किया जाएगा. यह न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम भी है.

पुरुषों के लिए 500 पद – जनरल ड्यूटी में होगी नियुक्तिपुरुष अभ्यर्थियों के लिए 500 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनकी तैनाती जनरल ड्यूटी जैसे सुरक्षा और निगरानी कार्यों में होगी. इससे न केवल राज्य की सुरक्षा व्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि युवाओं को स्थायी आय का स्रोत भी मिलेगा.

ऑनलाइन आवेदन 30 मई 2025 तक, व्यापम पोर्टल पर करें आवेदनइच्छुक उम्मीदवारों को 30 मई 2025 की शाम 5 बजे तक https://vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तें और निर्देश ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है.

22 जून को चार जिलों में होगी परीक्षालिखित परीक्षा का आयोजन 22 जून 2025 (रविवार) को राज्य के चार प्रमुख जिलों — रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर — में किया जाएगा. एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी.

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सरकारी नौकरी एक क्लिक दूरराज्य सरकार की यह पहल बेरोजगार युवाओं को रोजगार का स्थायी जरिया देगी. ऐसे युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है जिसे किसी भी हाल में नहीं गंवाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Women Fight Video:महिला पर डंडों की बारिश, पड़ोसी महिला भी बनी दरिंदा…वायरल वीडियो देख कांप गई खंडवा

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Bilaspur,Chhattisgarhhomecareerमहिलाओं के लिए 1715 पद, पुरुषों के लिए 500 पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू



Source link

Leave a Comment