Last Updated:May 20, 2025, 18:42 ISTSimsa Mata Mandir: मान्यता है कि हिमाचल में बसे इस मंदिर में फर्श पर एक रात सोने से गोद भर जाती है. सपने में फल-सब्जी दिखना आशीर्वाद का संकेत माना जाता है. यहां की बावड़ी, चमत्कारी शिला और खास संकेत आज भी लोगों…और पढ़ें जमीन पर सोने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान!हाइलाइट्ससिमसा माता मंदिर में फर्श पर सोने से संतान प्राप्ति होती है.नवरात्रि में मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है.मंदिर के पास की बावड़ी और शिला चमत्कारी मानी जाती हैं.Simsa Mata Mandir: भारत में आस्था और चमत्कारों की कहानियां हर कोने में बसी हैं. हजारों सालों से यहां मंदिरों, तीर्थों और पवित्र स्थलों के साथ जुड़े किस्से लोगों के विश्वास को मजबूती देते आए हैं. कई स्थान ऐसे भी हैं जहां भक्त सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए आते हैं. हिमाचल प्रदेश में स्थित सिमसा माता मंदिर भी ऐसा ही एक स्थान है. यहां हर साल नवरात्रि के दौरान हजारों महिलाएं सिर्फ एक ही आस लेकर आती हैं मां बनने की. मान्यता है कि इस मंदिर में फर्श पर एक रात सोने से ही किसी महिला की गोद भर सकती है.
संतान प्राप्ति का मिलता है आशीर्वादसिमसा माता मंदिर हिमाचल के सिमसा गांव में है, जो बैजनाथ से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है. मंदिर में माता शारदा की पूजा होती है. स्थानीय लोग और दूर-दराज से आए श्रद्धालु मानते हैं कि यहां मांगी गई मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं, खासकर उन महिलाओं की जो संतान की इच्छा लेकर यहां आती हैं.
क्या है सालिंदारा की मान्यता?नवरात्रि के दिनों में यहां खास आयोजन होता है जिसे सालिंदारा कहा जाता है. इस शब्द का मतलब होता है ‘सपना’ यहां मान्यता है कि अगर कोई महिला मंदिर में रात को फर्श पर सोती है और उसे सपने में फल या सब्जी दिखाई देती है, तो उसे जल्दी ही संतान की प्राप्ति होती है. इसी वजह से नवरात्रि में मंदिर में भीड़ बहुत बढ़ जाती है और कई महिलाएं एक साथ मंदिर परिसर में रात बिताती हैं.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Shoes: भूलकर भी न पहनें इस रंग के जूते-चप्पल, दाने-दाने के लिए तरस जाएगा पूरा परिवार!
रहस्यमयी बावड़ी के संकेतमंदिर के पास एक पुरानी बावड़ी है, जो खुद में कई रहस्य समेटे हुए है. ऐसा कहा जाता है कि जब किसी महिला को माता का आशीर्वाद मिल जाता है, तो उसे इस बावड़ी के पास चींटियां काटने लगती हैं. यह संकेत होता है कि अब उसे मंदिर से विदा ले लेनी चाहिए. अगर वह समय पर नहीं जाती, तो शरीर पर लाल चकत्ते बनने लगते हैं, जिससे उसे मजबूरी में मंदिर छोड़ना पड़ता है.
वहीं, अगर किसी महिला को सपने में लकड़ी, पत्थर या धातु जैसी कोई चीज दिखे, तो उसे यह संकेत माना जाता है कि मां ने उसकी प्रार्थना अभी नहीं सुनी है.