संभलकर रहें वृश्चिक राशि के लोग, आज भितरघात से लेकर चोरी और शोक संदेश के हैं योग, करें ये उपाय



Last Updated:May 20, 2025, 23:58 ISTscorpio horoscope today: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए रोज सभी राशि के लोगों के हिसाब से दैनिक राशिफल की जानकारी देते हैं और जान…और पढ़ेंX

Darbhanga दरभंगा: आज 21 मई 2025 को कैसा रहेगा वृश्चिक राशि वालों के लिए. उनके लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा या फिर होगा कुछ अशुभ. इस बारे में ज्योतिषीय गणना क्या कहती है. ये सब जानकारी हम आपको ज्योतिष के जानकार डॉक्टर कुणाल कुमार झा के जरिए देंगे. डॉक्टर कुणाल कुमार कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष हैं. उनसे यह भी जानेंगे कि क्या वृश्चिक राशि वालों के ग्रह में कोई दोष है या फिर कुंडली में कोई खोट है. अगर ऐसा कुछ है भी तो उसका उपाय क्या है. ये सब हम आपको आगे बताने जा रहे हैं.

डॉक्टर कुणाल कुमार झा बतातें हैं कि 21 मई  2025 दिन बुधवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का जो समय है वह अनेक प्रकार से कष्ट कारक योग बन रहा है. जैसे चंद्रमा चतुर्थ भाव में होने के कारण रोग कारक योग बना रहा है. सूर्य सप्तमस्त होने के कारण भ्रमणशील कारक योग बना रहा है और मंगल भाग्यश्त होने के कारण पीड़ा कारक योग बना रहा है. बुद्ध सातवें  घर में होने के कारण विग्रह कारक योग बन रहा है अर्थात भाई बंधु में विग्रह कारक योग बन रहा है.

बृहस्पति आठवें में घर में होने के कारण क्लेश कारक योग को बना रहा है. शुक्र पंचमस्त होने के कारण संतान पक्ष में शुभादी कारक योग को बना रहा है. शनि पंचमस्त होने के कारण शत्रु वृद्धि कारक योग बन रहा है और वही राहु भी पंचम भाव में है अतः अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि कारक योग को बना रहा है साथ में चोर पीड़ा का भी योग बन रहा है. शोकाकुल कारक भी योग बन रहा है.  सामान्य रूप से यश की प्राप्ति कारक योग बन रहा है.

ये हैं उपायआज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ हरे रंग का वस्त्र धारण करना और अप्पामार्ग यानी चिड़चिड़ी के जड़ को हरे धागे में बांधकर और या फिर चांदी के यंत्र में भरकर पुरुष वर्ग दाएं बांह पर और स्त्री वर्ग बाय बांह पर धारण करें जिससे कि शुभत्व की प्राप्ति होगी. बाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ और मार्कण्डेयकृत दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय का पाठ करना श्रेष्ठ कर होगा.
Location :Darbhanga,Biharhomeastroआज संभलकर रहें वृश्चिक राशि के लोग, बन रहे हैं ये खतरनाक योग, जानें उपाय



Source link

Leave a Comment