Virgo Horoscope: How will be the day for Virgo people? Know from the astrologer of Devghar?



Last Updated:May 21, 2025, 04:23 ISTKanya Rashi: कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. करियर में सफलता मिलेगी, बॉस तारीफ करेंगे. व्यापार में बड़ा लाभ होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. गर्भवती महिलाएं सतर्क रहें.X

कन्या राशि के बारे में बताते देवघर के ज्योतिषाचार्यहाइलाइट्सकरियर में सफलता मिलेगीव्यापार में आर्थिक लाभ होगाजीवनसाथी का सहयोग मिलेगादेवघर. प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तारीख, योग के हिसाब से ही पड़ता है. वहीं कन्या राशि की बात करें तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष नवमी उपरान्त दशमी तारीख है. आज शतभिषा और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र भी है. आज वैधृति और विष्कुम्भ योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज कुंभ राशि में संचार करने वाला है. इस हिसाब से कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

करियर की दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. छात्रों को आज सफलता मिल सकती है. जातक नौकरी करते हैं ऑफिस में उनके मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होने वाली है. बॉस आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं. अपने मेहनत के बलबूते हर कार्यों में सफलता हासिल कर पाएंगे. आज का दिन भाग्य भी साथ देने वाला है. कुछ जरूरी कामों को लेकर बाहर भी जाना पड़ सकता है.

व्यापार में होगा बड़ा लाभआर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. व्यापार में आर्थिक मुनाफा का योग बनेगा. व्यापार कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है जो आगे चलकर आपको काफी मुनाफा देने वाला है. आज अगर पैसे खर्च भी होंगे तो शुभ और मांगलिक कार्य में ही खर्च हो सकते हैं. आज किसी जरूरतमंद दोस्त को आर्थिक सहायता कर सकते हैं. विभिन्न माध्यमों से आय की प्राप्ति होगी.

यह भी पढ़ें- 25 हाथी…400 घोड़े..कांधे पर राइफल और मूंछ पर ताव, अच्छे-अच्छों को मात दे रहा इस बुजुर्ग का शौक

स्वस्थ का रखें ख्याललव दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. आज का दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. जीवनसाथी या अपने पार्टनर के साथ जो भी पुराना खटपट चल रहा है वह समाप्त हो जाएगा. जीवनसाथी आज आपका मनपसंद भोजन भी बनाने वाली है. आज अपने पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं. स्वस्थ दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. मानसिक कष्ट दूर होगा. आज का दिन घर परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, गर्भवती महिलाओं को आज कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है. सेहत के प्रति आज सतर्क रहें नियमित योग और संतुलित आहार लें.
Mohd Majidwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ेंwith more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ेंLocation :Deoghar,JharkhandhomeastroVirgo horoscope: व्यापार में जबरदस्त लाभ, करियर में मिलेगी नहीं राह



Source link

Leave a Comment