Vaibhav Suryavanshi Ms Dhoni: इसे कहते हैं संस्कार… खुद से 29 साल बड़े धोनी को देखते ही वैभव सूर्यवंशी ने छूए पैर फिर माही ने जो किया वो कमाल था



Last Updated:May 21, 2025, 07:39 ISTVaibhav Suryavanshi Ms Dhoni IPL: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही कम है, लेकिन पहले अपने टैलेंट और अब अपने संस्कार के चलते वह पूरे देश का दिल जीत रहे हैं.वैभव सूर्यवंशी ने छूए एमएस धोनी के पैरहाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी ने छूए एमएस धोनी के पैरमैच खत्म होने के बाद दिखी भारतीय संस्कृतिधोनी ने फौरन पीठ थपथपाकर दी जीत की बधाईनई दिल्ली: दुनिया में लगभग 200 देश हैं, जिसकी आबादी 8.22 बिलियन के आसपास हैं, लेकिन भारत और भारतीय लोग सबसे अलग है. हिंदुस्तान की संस्कृति और संस्कार इस देश को महान बनाती है. इसकी बानगी क्रिकेट के मैदान पर तब देखने को मिली, जब आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने एमएस धोनी के पैर छू लिए.

देखते ही पैर छूने लगे वैभवइंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) पर एक 48 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीम हाथ मिला रही होती है, तभी अपने सामने धोनी को देखकर वैभव ने पैर छूकर उनसे ‘आशीर्वाद’ लिया.

𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙨 𝙩𝙤 𝙘𝙝𝙚𝙧𝙞𝙨𝙝 😊

This is what #TATAIPL is all about 💛🩷#CSKvRR | @ChennaiIPL | @rajasthanroyals pic.twitter.com/hI9oHcHav1
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2025





Source link

Leave a Comment