अभी धनिया की करें खेती… 40 दिन में तैयार होगी फसल, 1 हेक्टेयर में 10 क्विंटल होगी उपज



Last Updated:May 19, 2025, 11:59 ISTCoriander cultivation: भारत कृषि प्रधान देश है. यहां के किसान अपनी मेहनत से हमेशा आत्मनिर्भर रहते हैं. हालांकि, गेहूं की कटाई के बाद अप्रैल-मई के महीनों में खेत खाली हो जाते हैं. ऐसे समय में किसान अपने खेतों मे…और पढ़ें गर्मी में बढ़ते तापमान के कारण मंडियों में धनिया की आवक कम हो जाती है. इस समय किसान हरी धनिया की खेती करके इसे बाजार में अच्छे दामों पर बेचकर लाभ कमा सकते हैं. कृषि एक्सपर्ट्स का कहना है कि मई के पहले सप्ताह में धनिया की बुवाई करने के लिए सबसे अच्छा समय होता है. धनिया की बुवाई के लिए खेत की सही तरह से तैयारी करना बेहद जरूरी है. सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करें और खरपतवार को नष्ट करें. फिर, सड़ी हुई गोबर की खाद डालें और खेत में सिंचाई कर इसे तैयार करें. इसके बाद, डीएपी और पोटाश डालकर खेत को जोतकर भुरभुरा बना लें. इस प्रकार की तैयारी से धनिया की फसल जल्दी और सही तरीके से तैयार होती है. धनिया की फसल को कीटों से बचाने के लिए खेत में क्लोरोपीरीफोस नामक दवा का छिड़काव करना चाहिए. यह फसल को मिट्टी में मौजूद कीटों से बचाने में मदद करता है. यदि उचित देखभाल की जाए तो 35 से 40 दिन में धनिया की फसल पूरी तरह तैयार हो जाती है. सही देखभाल और सिंचाई के साथ, 1 हेक्टेयर खेत में 8 से 10 क्विंटल धनिया की फसल उगाई जा सकती है. इस तरह, किसान डेढ़ से दो महीने में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.homeagricultureअभी धनिया की करें खेती… 40 दिन में तैयार होगी फसल, बन जाएंगे मालामाल



Source link

Leave a Comment