Last Updated:May 21, 2025, 10:40 ISTMumbai Weather MI vs DC: आज जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन हार की स्थिति में उनका भाग्य 24 मई को दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर करेगा.दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, आईपीएल 2025हाइलाइट्समुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्टअगर बारिश से धुला मौसम तो किसे फायदा?मुंबई या दिल्ली में से कौन करेगा क्वालीफाई?नई दिल्ली: आज अगर मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हरा देती है तो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. अगर हारती है तो फिर कहानी पंजाब किंग्स के खिलाफ अगेल मैच में तय होगी, लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम किस्मत के सहारे नहीं रहना चाहेगी. भले ही उनका नेट रन रेट सीजन में सबसे बेहतर 1.156 है. मगर सारी निगाहें बीती रात से मुंबई में जारी भारी बारिश पर टिकीं हैं.
मुंबई में लगातार बारिशभारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिन लिए मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. एक्यूवेदर के अनुसार आज मुंबई में बारिश की 80% संभावना है. सुबह 10 बजे बारिश की 62 फीसदी आशंका है, उसके बाद 11 बजे 71% संभावना है. 12 बजे बारिश की संभावना घटकर 49% रह जाती है.
इसे कहते हैं संस्कार… खुद से 29 साल बड़े धोनी को देखते ही वैभव सूर्यवंशी ने छूए पैर फिर माही ने जो किया वो कमाल था
मैच रद्द हो जाता है तो क्यों होगा?अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के बीच एक-एक पॉइंट बंटेंगे. इन हालातों में मुंबई के 15 पॉइंट हो जाएंगे जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास 14 अंक होंगे. दोनों टीम का आखिरी मैच पंजाब किंग्स के साथ होना है फिर उसे जीतने वाली टीम ही क्वालीफाई करेगी. इस बीच बीसीसीआई ने लीग स्टेज के मुकाबलों के लिए अतिरिक्त समय बढ़ाकर 120 मिनट कर दिया है, जिससे इस खेल को पूरा करने के लिए काफी समय मिल सकेगा.
दिल्ली का क्वालीफिकेशन का गणितदोनों मैच जीतने पर सीधे क्वालीफिकेशनआज मुंबई से हारे तो बोरिया बिस्तर बंदमुंबई से जीते और पंजाब से हार होने परआखिरी मैच में मुंबई को भी पंजाब को हराना होगा
MI vs DC Pitch report: रनों की बारिश या बरसेंगे बादल, क्या कहता है मुंबई का मौसम और वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
हारते ही दिल्ली का गेम ओवरमुंबई की जीत से उनके 16 अंक हो जाएंगे और अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. दिल्ली कैपिटल्स को आगे बढ़ने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने की जरूरत है. दोनों टीमों को अपने आखिरी मुकाबले पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने हैं. गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले ही नॉकआउट में जगह पक्की कर ली है. मुंबई इंडियंस की फॉर्म और गहराई उनके पक्ष में है.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketअगर मुंबई में बारिश से रद्द हुआ मैच तो किसे फायदा, क्या MI कर जाएगी क्वालीफाई?
Source link